रोहतक में किसान से मांगी 5 लाख की रंगदारी:बंदूक तानकर दुकान करवाई बंद; गांव के 4 लोगों पर आरोप

Spread the love

रोहतक जिले के गांव किलोई में एक किसान से 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी मांगने वाले गांव के ही 4 युवक है, जिनके खिलाफ किसान ने थाना सदर में शिकायत दी है। पुलिस ने किसान की शिकायत पर चारों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित किसान सतीश पुत्र रामकिशन गांव किलोई ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है और घर के बाहर बनी दुकान को किराए पर दे रखा है। 3 दिन पहले गांव के ही रहने वाले 4 युवकों ने 5 लाख रुपए रंगदारी के मांगे। रंगदारी के रुपए न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। धमकी मिलने के बाद परिवार के लोग डरे हुए है। इन लोगों पर रंगदारी का आरोप पीड़ित किसान सतीश ने बताया कि गांव के ही रहने वाले हनी, अमित उर्फ बाबर, शक्तिमान उर्फ रोहित व विक्की उर्फ गोंडर ने घर आकर 5 लाख रुपए रंगदारी के मांगे। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी भी देकर गए। डर के कारण परिवार के लोग गांव के अंदर बने घर में जाकर रहने लगे। बंदूक तानकर दुकान करवाई बंद सतीश ने बताया कि घर के बाहर दुकान किराए पर दे रखी थी, जिसे खाली करने के लिए किराएदार को कहा है। कल किराएदार ने जब दुकान खोली, तो आरोपी आए और उस पर बंदूक तानकर कहा कि किसके कहने पर दुकान खोली है। इसके बाद दुकान को बंद करवा दिया। मामले की जांच में जुटी पुलिस सदर थाना एसएचओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव किलोई के व्यक्ति से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर गांव के ही 4 युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।