रोहतक में बुजुर्ग ने किया 3 बच्चियों का यौन शोषण:अपनी पोती को भी नहीं छोड़ा, CWC के पास पहुंचा मामला, SP को भेजी चिट्ठी

Spread the love

रोहतक जिले के एक गांव में 60 साल के बुजुर्ग द्वारा 3 नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण की शिकायत डिस्ट्रिक चाइल्ड वेलफेयर ऑफिसर को उस समय मिली, जब वह स्कूल में निरीक्षण करने गए। इसी दौरान बच्चियों ने आप बीती बताई। डीसीओ ने मामला चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के पास भेजा, जहां से बच्चों को बाल भवन भेज दिया। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के चेयरमैन सतीश कौशिक ने बताया कि एक गांव का करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग अपनी 8 साल की पोती, पड़ोस में रहने वाली 8 और 5 साल की नाबालिग बच्चियों का पिछले 3 महीने से यौन शोषण कर रहा था। डिस्ट्रिक चाइल्ड वेलफेयर ऑफिसर जब सरकारी स्कूल में निरीक्षण करने गए तो बच्चियों ने उनके सामने सारी बात बताई। FIR के लिए एसपी को भेजा लेटर डिस्ट्रिक चाइल्ड वेलफेयर ऑफिसर ने बच्चियों को काउंसलिंग के लिए चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के पास भेज दिया। तीनों बच्चियों की सीडब्ल्यूसी में काउंसलिंग की गई, जिसमें बच्चियों ने पूछताछ में बुजुर्ग के बारे में सारी बातें बता दी। इसके बाद मामले में पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करने के लिए एसपी को लेटर भेजा गया। इस मामले में अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। बच्चियों की मां मर चुकी, पिता काम पर चले जाते CWC चेयरमैन सतीश कौशिक ने बताया कि आरोपी बुजुर्ग की एक सगी पोती है, जिसकी मां मर चुकी है। वहीं, पड़ोस में रहने वाली बच्चियों की मां भी नहीं है। इसी बात का फायदा उठाते हुए बुजुर्ग ने नाबालिग बच्चियों का यौन शोषण किया। बाल भवन में भेज चारों बच्चे CWC चेयरमैन सतीश कौशिक ने बताया कि आरोपी बुजुर्ग की पोती, पड़ोस में रहने वाली नाबालिग बच्चियों और उनके 6 साल के भाई को सुरक्षा की दृष्टि से देखते हुए बाल भवन में भेजा गया है। जहां उनकी देखभाल और पढ़ाई करवाई जाएगी। इस मामले में केस दर्ज करने के लिए एसपी के पास लेटर भेजा है। बच्चियों को न्याय जरूर दिलवाया जाएगा।