हरियाणा के रोहतक में एक युवक की गर्दन और पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। युवक ने गली में झगड़ा कर रहे बच्चों को अलग किया था। तभी एक बच्चे के परिवार के लोगों ने उस पर हमला कर दिया। परिवार के लोग खून से लथपथ युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही ओल्ड सब्जी पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
रोहतक में गर्दन में चाकू घोंपकर युवक की हत्या:झगड़ रहे बच्चों को अलग किया था, तभी एक बच्चे के परिवार ने हमला किया
