रोहतक के दिल्ली बाइपास पर भालोठ सब ब्रांच में एक व्यक्ति ने छलांग लगाकर जान दे दी है। मौके पर मौजूद लोगों ने कूद कर बचाने का प्रयास किया, लेकिन व्यक्ति का कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को बुलाया और नहर में व्यक्ति की तलाश शुरू की। एसडीआरफ की टीम ने थोड़ी ही देर में व्यक्ति का शव बरामद कर लिया। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। यहां देखें फोटो… हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…
रोहतक में व्यक्ति ने नहर में कूदकर दी जान:एसडीआरएफ की टीम ने बाहर निकाला शव, लोगों ने की थी बचाने की कोशिश
