रेवाड़ी में दुकानदार ने नाबालिग से की अश्लीलता:पड़ोसी के घर ले जाकर प्राइवेट पार्ट छुआ, धमकी देकर मंगवाए न्यूड वीडियो-फोटो

Spread the love

रेवाड़ी जिले के कोसली थाना क्षेत्र में दुकानदार द्वारा नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी ने पड़ोसी के घर ले जाकर नाबालिग के गुप्तांगों को छुआ और व्हाट्सअप पर न्यूड फोटो और वीडियो भेजने का दबाव बनाया। आरोपी ने किसी को बताने पर स्कूल और गांव में बदनाम करने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बहला-फुसलाकर ले गया पड़ोसी के घर महिला ने पुलिस को बताया कि ढाई माह पहले उसकी नाबालिग भतीजी गली में खेल रही थी। गांव के एक दुकानदार का पड़ोसी के घर आना जाना था। वह उसकी नाबालिग भतीजी को बहला फुसलाकर पड़ोसी के घर ले गया, जहां उसके गुप्तांगों से छेड़छाड़ की। वह वहां से किसी प्रकार बचकर निकल गई। दुकानदार ने उसे किसी को बताने पर गांव व स्कूल में बदनाम करने की धमकी दी। जिसके डर से वह चुप रही और किसी को नहीं बताया। दोबारा फोन देने के बहाने घर आया महिला ने बताया कि गत माह वे किसी काम से जा रहे थे। हमने अपना फोन दुकानदार के पास रख दिया। दुकानदार जब फोन देने के बहाने घर आया, तो भतीजी ने डरकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और ऊपर से फोन लिया। इसके बाद दुकानदार से उसे फोन और व्हाट्सअप कॉल कर धमकी देकर न्यूड फोटो भेजने के लिए मजबूर किया। जिसके बाद भतीजी ने घटना से हमें अवगत करवाया। जब दुकानदार से पूछताछ की, तो उसने भी सभी बात स्वीकार की। जांच करने पर दुकानदार के फोन में अश्लील फोटो और वीडियो मिले। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।