रेवाड़ी में नकाबपोश चोरों ने 7 दुकानों के तोड़े ताले:सामान-कैश चुराया, मंदिर का उखाड़ा दानपात्र; नए कपड़े पहनकर फरार

Spread the love

रेवाड़ी जिले के बावल थाना क्षेत्र में चोरों ने चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने नांगल तेजू बस अड्डे सहित तीन अलग-अलग स्थानों पर स्थित 7 दुकानों और दो मंदिरों के दानपात्रों के ताले तोड़कर चोरी की। घटना से स्थानीय दुकानदारों में दहशत का माहौल है और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। दुकान से सामान और कैश चोरी जानकारी के अनुसार चोरों ने रात के समय बस अड्डे व रघुनाथपुरा के पास सात दुकानों के ताले तोड़े। इन दुकानों से लगभग ढाई लाख रुपए का सामान और नकदी चोरी की गई। इसके अलावा ढाणी अहीर स्थित शिव मंदिरों के दानपात्र को भी तोड़ा गया, जिनसे करीब 4 हजार रुपए की नकदी गायब मिली। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में तीन नकाबपोश चोर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। एक चोर कपड़े की दुकान में घुसकर अपने पुराने कपड़े उतारकर नए कपड़े पहनकर फरार हुआ। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस वारदात की सूचना मिलने पर बावल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है। घटना से स्थानीय दुकानदारों में भारी रोष है। उनका आरोप है कि क्षेत्र में चोरियों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और पुलिस को अपनी गश्त बढ़ाने की आवश्यकता है।