रेवाड़ी में बीकॉम पास युवक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड:नौकरी न मिलने से परेशान था, डेट फिक्स होने के बाद टूटी शादी

Spread the love

रेवाड़ी जिले के गांव डूंगरवास में बीकॉम पास एक युवक ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का पिता हरियाणा पुलिस में फोर्थ क्लास कर्मचारी है। परिवार का कहना है कि वह नौकरी नहीं मिलने से परेशान था। हालांकि नवंबर में युवक की शादी की डेट फिकस होने के एक सप्ताह पहले रिश्ता टूटने की बात भी सामने आ रही हैं। परिवार को वीरवार सुबह घटना का पता चला। सूचना के बाद धारूहेड़ा पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। खाना खाकर चौबारे में सोया पिता ने बताया की प्रेम बीकॉम पास था। कई बार प्रयास करने के बाद भी कोई नौकरी नहीं मिली। जिससे वह परेशान रहता थाष उन्होंने बताया कि शाम को खाना खाने के बाद वह चौबारे में सोया था। सुबह जब नीचे नहीं आया तो देखने पर फांसी पर लटकता मिला। शादी से एक सप्ताह पहले टूटा रिश्ता बताया जा रहा है कि प्रेम का रिश्ता तय हो गया था। शादी के लिए 28 नवंबर का दिन तय किया गया था। 21 नवंबर को लड़की वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। हालांकि परिवार की तरफ से पुलिस को ऐसी कोई बात नहीं बताई गई है। पिता के बयान पर कार्रवाई धारूहेड़ा थाना के एसएचओ कश्मीर सिंह ने कहा कि पिता ने नौकरी न मिलने से परेशानी की बात कही है। पुलिस ने पिता के बयान पर कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।