रेवाड़ी में युवक ने चौबारे में फंदा लगा दी जान:डेढ़ साल पहले हुई शादी; पिता की हो चुकी मौत, अब पत्नी और मां बची

Spread the love

रेवाड़ी जिले के गांव गुडियानी में बुधवार को 24 वर्षीय युवक ने चौबारे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की करीब डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। चार साल पहले उसके पिता की मौत हो चुकी थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर कोसली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए कोसली अस्पताल भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सुबह परिवार को लगी घटना की जानकारी जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात दीपक ने अपनी पत्नी के साथ खाना खाने के बाद चौबारे में सोने चला गया, जबकि उसकी मां नीचे कमरे में सो गई। सुबह पत्नी नीचे आ गई, लेकिन जब काफी देर तक दीपक नीचे नहीं आया तो परिवार को शक हुआ। परिवार के सदस्यों ने ऊपर जाकर देखा तो चौबारे का दरवाजा अंदर से बंद था। दीपक के चाचा को बुलाया गया और झांकी से देखने पर दीपक का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। नौकरी छोड़ने के बाद था घर पर परिजनों के अनुसार, दीपक पहले एक कंपनी में काम करता था, लेकिन करीब एक साल पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी और तब से घर पर ही रह रहा था। परिवार का कहना है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। संभवतः इसी परेशानी के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने शुरू की जांच कोसली थाना प्रभारी मनोज कुमार ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि परिवार की ओर से किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।