रेवाड़ी जिले के बिठवाना गज्जीवास में सोनीपत के 40 वर्षीय व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय भाई किसी काम से बाहर गया था। जब वापस लौटा, तो जमीन पर पड़ा मिला। पास में एक कीटनाशक की बोतल पड़ी मिली। परिजनों की माने तो मृतक नशे का आदी था तथा नशे की हालत में ही उसने सुसाइड किया। घटना की सूचना मिलने के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। कंपनी में काम करता है भाई सोनीपत के गांव बिछपड़ी के श्याम सुंदर ने बताया कि वह एक कंपनी में काम करता है। बिठवाना यूनिक विहार गाजीवास में किराए पर रहता है। उसका भाई संजय (40) शराब पीने का आदी है। कुछ समय पहले वह उसके पास आकर रह रहा था। बुधवार शाम को वह किसी काम से बाहर गया था। उसका भाई संजय कमरे पर अकेला था। वापस लौटने पर घटना का पता चला श्याम सुंदर ने बताया कि जब वह देर शाम कमरे पर वापस लौटा, तो संजय जमीन पर पड़ा मिला। उसके पास एक कीटनाशक की बोतल पड़ी हुई थी। उन्होंने आशंका जताई की संजय ने शराब के नशे में कीटनाशक का प्रयोग कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भाई के बयान पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
रेवाड़ी में सोनीपत के व्यक्ति ने खाया जहर:भाई को कमरे पर जमीन पर पड़ा मिला; पास में पड़ी थी कीटनाशक की शीशी
