रेवाड़ी में व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान:घर में अकेला रहता था, बेटा नेवी में कार्यरत; सुसाइड के कारणों का नहीं खुलासा

Spread the love

रेवाड़ी जिले के गढ़ी गांव में 65 वर्षीय व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। ओमप्रकाश यादव घर में अकेला रहता था, बेटा नेवी में कार्यरत है। सूचना के बाद नाहड़ चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सुबह ग्रामीणों ने देखा शव जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश यादव ने रात को अपने घर में फांसी का फंदा लगा लिया। सुबह ग्रामीणों ने ओमप्रकाश का शव घर में फासी के फंदे पर लटकता मिला। जिसके बाद इसकी सूचना ओमप्रकाश के बेटे और पुलिस को दी गई। सूचना के बाद नाहड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। प्लास्टिक की कुर्सी पास में पड़ी मिली जानकारी के अनुसार गांव गढ़ी के ओमप्रकाश को इकलौता बेटा नेवी में कार्यरत है। फिलहाल उनकी पोस्टिंग जम्मू में बताई जा रही है। बेटा परिवार को अपने साथ रखता है। ओमप्रकाश यादव गांव में अपने पैतृक मकान में अकेला रहता था। शव के पास में ही प्लास्टिक की कुर्सी पड़ी हई थी। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि ओमप्रकाश ने कुर्सी पर खड़ा होकर फंदा गले में डाला होगा। मामले की जांच में जुटी पुलिस ओमप्रकाश ने आत्महत्या क्यों की, इस पर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है। नाहड़ी चौकी प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के पहुंचने के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा।