महेंद्रगढ़ के नारनौल में एक प्राइवेट बीएड कॉलेज के पास गांव बसीरपुर में आने का रास्ता बंद किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने नारनौल-निजामपुर रोड को जाम कर दिया। जिसके कारण इस मार्ग पर आने-जाने वालों को काफी परेशानी हुई। गांव बसीरपुर में एक निजी बीएड कॉलेज बना हुआ है। उस कॉलेज के साथ से 11 फुट का रास्ता ग्रामीणों के खेतों में आने-जाने के लिए बना हुआ था। कुछ ग्रामीणों ने उस रास्ते से आगे खेतों में अपने मकान भी बना लिए। जिसके कारण वहां पर लोग रहने भी लग गए। रास्ते की कराई थी पैमाइश कुछ दिन पहले इस रास्ते को गांव जोरासी के एक व्यक्ति ने पैमाइश करवाकर बंद कर दिया। इस रास्ते पर संचालक द्वारा तार बाड़ लगा दी गई। जिसकी वजह से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी होने लगी। इसी बात से नाराज गांव बसीरपुर के ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे नारनौल-निजामपुर मार्ग को जाम कर दिया। कॉलेज मालिक ने किया बंद जाम लगा रहे लोगों देशराज, छाजूराम, रमेश व कर्ण सिंह ने बताया कि गांव जोरासी के अशोक नामक व्यक्ति ने गांव के आने-जाने का मुख्य रास्ता बंद कर दिया। इस बारे में उसको पूर्व में भी बताया गया था कि यह रास्ता सभी का है। इसकी पैमाइश भी कराई गई थी। खेतों में आने जाने का मुख्य रास्ता उन्होंने बताया कि यह गांव के लोगों का खेतों में आने-जाने का मुख्य रास्ता है। सभी लोग ट्रैक्टर व अन्य साधन भी अपने खेतों में इसी रास्ते से ले जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ लोग भी रहने लग गए। इससे दिन रात यहां से आना जाना हो गया। अब रास्ता बंद होने से लोग परेशान हैं। एसएचओ ने खुलवाया ग्रामीणों द्वारा जाम लगाने की सूचना मिलने के बाद निजामपुर थाना प्रभारी रवि कुमार ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। जिसके बाद ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि इस बारे में वे प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान कराएंगे। जाम लगाने के करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों ने वहां से जाम खोल दिया।
नारनौल में रास्ता बंद करने के विरोध में लगाया जाम:निजामपुर रोड पर उतरे ग्रामीण; वाहन चालकों ने झेली परेशानी, SHO ने मनाया
