प्रयागराज में पादरी ने प्रिंसिपल से किया गैंगरेप:बेटे और सेक्रेटरी ने भी दिया साथ; बोली- नौकरी का डर दिखाकर किया गंदा काम

Spread the love

प्रयागराज में रविवार को स्कूल प्रिंसिपल से गैंगरेप का मामला सामने आया है। संस्था ‘डायसिस ऑफ लखनऊ’ के अंतर्गत स्कूल चलता है। प्रिंसिपल ने बताया- संस्था के चेयरमैन, उनके बेटे और सेक्रेटरी ने नौकरी से निकालने का डर दिखाकर मेरे साथ गंदा काम किया। विरोध करने पर गालियां और जान से मारने की धमकी दी। इन लोगों ने यह भी कहा कि तुम मेरे ऊपर के अधिकारियों को भी संतुष्ट करो, तभी तुम्हारी नौकरी बचेगी। नौकरी जाने के डर से मैंने इस बारे में किसी नहीं बताया। इस मामले में मेरा पूर्व पति भी शामिल है। जब मुझसे यह सब सहन नहीं हुआ, तब मैंने कर्नलगंज थाने में शिकायत शिकायत की। प्रिंसिपल ने 23 मई को बिशप मॉरिस एडगर दान, उनके बेटे एलन दान, सेक्रेटरी राकेश चत्री समेत 4 लोगों पर कर्नलगंज थाने में FIR दर्ज कराई है। अब पढ़िए पूरा मामला महिला मूलरूप से बिहार की रहने वाली है। करीब 15 साल पहले वह प्रयागराज आईं। यहां बिशप जॉनसन एक्सटेंशन विंग कटरा में उन्हें हेडमिस्ट्रेस बनाया गया। तब से वह यहीं काम कर रही हैं। यह स्कूल चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया के लखनऊ डायसिस बिशप के अंतर्गत आता है। महिला ने 2 साल पहले अपने पति से तलाक ले लिया था। प्रिंसिपल बताती हैं- मैं तलाकशुदा महिला हूं। डायसिसयन एजुकेशन बोर्ड (DEB) की ओर से चल रहे एक स्कूल में प्रिंसिपल हूं। संस्था के सचिव राकेश चत्री, चेयरमैन मॉरिस एडगर दान और उनका बेटा एलन दान मुझे एक साल से लगातार परेशान कर रहे हैं। वे लोग मेरे तलाकशुदा होने का नाजायज फायदा उठाकर मुझे अपने ऑफिसों में बुलाकर गंदी नीयत से छूते हैं और गंदा काम करते हैं। धमकी देते हैं कि अगर तुम मेरी बात नहीं मानोगी और ये बात किसी को बताओगी, तो तुम्हें नौकरी से निकाल देंगे। मुझसे कहते हैं कि अधिकारियों को संतुष्ट करो नौकरी जाने के डर से मैंने इनकी हरकतों के बारे में किसी को नहीं बताया। इन लोगों ने यह भी कहा कि तुम मेरे ऊपर के अधिकारियों को संतुष्ट करो। 7 मई को मॉरिस एडगर दान ने फोन करके मुझे सेक्रेटरी राकेश चत्री के घर जाने के लिए कहा। मैंने मना किया तो गालियां देते हुए मेरे पूरे परिवार को जान से मारने और मुझे नौकरी से निकालने की धमकी दी। तीनों लोग लगातार मेरे साथ गंदा काम करते रहते हैं। मेरे मना करने पर एक पूर्व प्रिंसिपल का नाम लेकर कहा कि जैसा कह रहा हूं, वैसा करती जाओ। नहीं तो उसके जैसा ही तुम्हारा भी हाल होगा। बोलीं- मेरा पूर्व पति भी उनका सहयोग करता है प्रिंसिपल ने कहा- अब इन तीनों लोगों का अत्याचार और नहीं सहा जा रहा। तीनों लोगों ने मेरा शोषण किया है। ये लोग मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। इस घटना का सभी सबूत मेरे पास मौजूद हैं। मेरे साथ जो भी गंदा काम हुआ, उसके बारे में मेरे पूर्व पति विशाल नोवेल सिंह को भी पता है। उसने भी इन लोगों का साथ दिया है। अब जानिए कौन है मॉरिस एडगर दान मॉरिस एडगर दान वर्तमान में चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया के लखनऊ डायसिस के बिशप (पादरी) हैं। डायसिस ऑफ लखनऊ चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया का एक प्रशासनिक क्षेत्र है। “डायोसिस” का मतलब होता है चर्च का वह क्षेत्र, जिसकी देख-रेख एक बिशप करता है। इसका नाम “लखनऊ डायोसिस” है, लेकिन मुख्यालय प्रयागराज में है। इसका प्रमुख कैथेड्रल ऑल सेंट्स कैथेड्रल है, जो सिविल लाइंस में है। लखनऊ डायोसिस की स्थापना 1893 में हुई थी। इसका क्षेत्र मुख्य रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश को कवर करता है। इसमें प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी, मिर्जापुर और लखनऊ जैसे क्षेत्र शामिल हैं। संस्था के प्रमुख काम चर्चों और प्रार्थना सभाओं का संचालन, पादरियों और धार्मिक कार्यकर्ताओं की नियुक्ति, ईसाई समुदाय के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करना है। साथ ही स्कूल और कॉलेज चलाना, गरीबों, बुजुर्गों, महिलाओं और जरूरतमंदों की सहायता, सामाजिक सेवा और राहत कार्य के अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी संस्थाओं का संचालन करना है। एसीपी कर्नलगंज विमल किशोर मिश्र ने बताया कि शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज की गई है। महिला ने जो भी आरोप लगाए हैं, उनकी जांच-पड़ताल कराई जा रही है। मेडिकल और बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
———————– यह खबर भी पढ़िए- ‘रील बनाने से रोकने पर गाली दी, मोटी कहा’, काशी में इंफ्लुएंसर को पीटने वाली छात्राएं बोलीं- वह नकल से टॉप करती है वैष्णवी ने हमें गाली दी और मोटी कहा। वह बाल खींचकर वहां से भाग गई। हमने जो किया वह एक्शन पर रिएक्शन था। लोगों ने आधी वीडियो देखी है। उन्हें पूरी वीडियो देखनी चाहिए। वह दो बार की टॉपर है, लेकिन नकल से पास होती है। पढ़ें पूरी खबर…