पानीपत में CRPF के पूर्व जवान की पीट-पीटकर हत्या:गली में खेल रहे थे बच्चे, रोकने पर पड़ोसियों का हमला; CCTV में घटना कैद

Spread the love

पानीपत शहर की भारती कॉलोनी में शुक्रवार को एक खूनी संघर्ष की वारदात सामने आई है, जहां CRPF के एक पूर्व जवान अमित की उनके पड़ोसियों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे उनकी मौत हो गई। पूरी घटना गली में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी अमित के साथ मारपीट करते साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खेल रहे बच्चों को टोकना बना मौत का कारण परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अमित CRPF में तैनात था, लेकिन लकवाग्रस्त हो जाने के कारण उसने कुछ समय पहले नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। शुक्रवार को घर के बाहर गली में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। अमित ने बच्चों को वहां से हटकर एक तरफ खेलने को कहा। बस इसी बात से नाराज होकर बच्चों के परिजन मौके पर पहुंच गए और अमित के साथ गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। CCTV में कैद हुई वारदात सामने आए सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह पड़ोसी एकजुट होकर निहत्थे और शारीरिक रूप से कमजोर अमित पर टूट पड़े। आरोपियों ने उसे तब तक पीटा, जब तक वह अधमरा नहीं हो गया। मारपीट के बाद अमित की हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल अमित की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है। मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। परिजनों का कहना है कि अमित अपनी बीमारी के कारण पहले ही परेशान था और पड़ोसियों ने मामूली बात पर उसकी जान ले ली। सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं।