पानीपत में युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:मायके से नहीं लौटी पत्नी, फोन पर विवाद; परेशान होकर लगाई फांसी

Spread the love

पानीपत शहर के चौटाला रोड स्थित सतीश कॉलोनी में रविवार को एक युवक ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय प्रवासी युवक ने अपनी पत्नी के मायका से घर न लौटने से परेशान होकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विमलकांत के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कानपुर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। शादी को एक साल भी पूरा नहीं हुआ परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, विमलकांत की शादी पिछले साल अप्रैल 2025 में हुई थी। शादी के बाद वह अपनी पत्नी और परिवार के साथ पानीपत में रहकर एक निजी फैक्ट्री में मजदूरी करता था। युवक की मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई हैं। पर्व पर मायके गई थी पत्नी घटनाक्रम के अनुसार, विमलकांत की पत्नी होली के त्योहार पर अपने मायके गई थी। त्योहार बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी, तो विमलकांत उसे बुलाने के लिए लगातार संपर्क कर रहा था। 22 मार्च को पूरा परिवार अपने कामों में व्यस्त था। इसी दौरान विमलकांत अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहा था। परिजनों ने बताया कि फोन पर बात करने के दौरान वह काफी परेशान और तनाव में दिख रहा था। जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आया, तो परिवार वाले भीतर गए। कमरे के अंदर विमलकांत का शव अपनी मां के दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका हुआ था। फर्श पर उसका मोबाइल फोन टूटा हुआ पड़ा था, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि गुस्से या हताशा में उसने फोन पटक कर तोड़ दिया और फिर आत्मघाती कदम उठा लिया। मामले की जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस अब विमलकांत के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन प्राथमिक दृष्टि में मामला घरेलू कलह और पत्नी के वियोग से जुड़ा लग रहा है।