नूंह जिले के पुन्हाना में मामूली कहासुनी के दाैरान एक युवक की हत्या को लेकर तनाव बन गया है। परिजन डेडबॉडी को लेकर सड़क पर बैठ गए हैं और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव को दफनाने से इनकार कर दिया है। बड़ी संख्या में लोग जुरहेड़ा–पुन्हाना रोड पर बैठे हैं। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई है। पुन्हाना सिटी थाना पुलिस मौके पर है और परिजनों की शिकायत पर दूसरे पक्ष के 8 लोगों को नामजद करते हुए FIR दर्ज की है। कहासुनी के बाद लाठी-डंडों किया हमला शुक्रवार को पुन्हाना के वार्ड नंबर-10 में एक किराना दुकान पर सामान खरीदने को लेकर अनिल नामक युवक और दूसरे पक्ष के बीच कहासुनी हो गई थी। उस समय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था, लेकिन विवाद अंदर ही अंदर बढ़ता रहा। इसी रंजिश के चलते अनिल पक्ष के 15–20 लोग लाठी-डंडों से लैस होकर उसके घर पहुंचे और परिवार पर हमला कर दिया। हमले में 4 से 5 लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान तोड़ा दम इस हमले में घायल जुलेखा की हालत गंभीर होने पर उन्हें पुन्हाना से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया, जहां रविवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे शहजाद के बयान पर पुलिस ने रवि, अनिल सहित 8 लोगों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
नूहं में शव सड़क पर रखकर जाम लगाया:लाठी-डंडों से पीटकर की हत्या, अस्पताल में तोड़ा दम, गिरफ्तारी होने तक दफनाने से इनकार
