हरियाणा के नारनौल में एक युवक ने अपने कुछ साथियों के साथ छुट्टी पर आए भारतीय नौसेना में कार्यरत एक युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में नौसेना कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। उस के सर पर टांके आए हैं। वहीं युवकों ने घर के बाहर खड़ी करीब 15 दिन पहले खरीदी गई गाड़ी को भी तोड़ दिया। शहर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित रोहित यादव ने बताया कि वह मूल रूप से गांव खतरीपुर का रहने वाला है और वर्तमान में भूप कॉलोनी नारनौल में निवास कर रहा है। वह भारतीय नौसेना में कार्यरत हैं और इन दिनों एक माह की छुट्टी पर घर आए हुए हैं। रात दस बजे की घटना शिकायत के अनुसार बीती पांच जनवरी की रात करीब 10 बजे वह अपने घर के सामने गाड़ी पार्क कर रहा था। इसी दौरान मोहल्ला सलामपुरा के रहने वाले दीपक सैनी अपने पांच अन्य साथियों के साथ मोटरसाइकिलों पर सवार होकर वहां पहुंचा। हाथ में कुल्हाड़ी लेकर आया आरोप है कि दीपक सैनी के हाथ में लोहे की कुल्हाड़ी थी, जबकि उसके अन्य साथियों के हाथों में लोहे की रॉड और डंडे थे। सभी ने मिलकर निहत्थे रोहित यादव पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। दीपक सैनी ने रोहित के सिर पर कुल्हाड़ी से तीन वार किए और बाएं हाथ की उंगली पर भी वार किया। लोहे की रॉड से किया हमला अन्य आरोपियों ने लोहे की रॉड और डंडों से ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे रोहित के सिर से खून बहने लगा और गर्दन में सूजन व तेज दर्द हो गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल को पहले सरकारी अस्पताल नारनौल और फिर हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। उसके सिर और हाथ में टांके आए हैं। नई मारुति कार को तोड़ दिया हमलावरों ने इसके बाद मौके पर खड़ी मारुति स्विफ्ट कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। यह कार रोहित के दोस्त योगेश निवासी भूप कॉलोनी के नाम बताई गई है। जिसने यह कार करीब 15 दिन पहले ही खरीदी थी। शोर सुनकर योगेश मौके पर पहुंचा, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सरकारी अस्पताल नारनौल पहुंचाया गया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एक नामजद सहित पांच अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
नारनौल में युवकों का नौसेना में कार्यरत युवक पर हमला:15 दिन पहले निकलवाई कार तोड़ी, डंडे लहराते वापस गए, सीसीटीवी में कैद, VIDEO
