महेंद्रगढ़ जिला के मंडी अटेली कस्बा में एक 22 साल की लड़की ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चला है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसको पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। मंडी अटेली कस्बा के वार्ड नंबर 9 की रहने वाली करीब 22 वर्षीय मुस्कान ने रविवार देर शाम को अपने घर में फांसी लगा ली। जिस समय लड़की ने फांसी लगाई, उस समय वह घर में अकेली थी। उसकी मां घरों में साफ-सफाई का काम करती है। सब गए थे काम पर वहीं उसके पिता रेहड़ी पर फेरी लगाने का काम करते हैं। उसकी एक बड़ी बहन है, वह भी मां के साथ काम पर गई हुई थी। पीछे से मुस्कान ने घर के अंदर पंखे पर फांसी का फंदा लगा लिया। परिजन जब घर पर पहुंचे तो उसको फांसी पर लटका पाया। परिजनों ने फंदे से उतारा इस पर परिजनों ने उसको फांसी के फंदे से उतारा तथा उसको अटेली के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए। जहां पर डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मामले की जांच में जुटी पुलिस सूचना मिलने पर पुलिस अटेली के अस्पताल पहुंची। जिसके बाद परिजनों के बयान दर्ज किए गए। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसको पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल में भिजवाया।
नारनौल में युवती ने घर में लगाई फांसी:परिजन काम पर गए थे; लौटने पर फंदे पर लटका मिला शव
