लखनऊ में बिजली कर्मचारी को महिला ने मारा थप्पड़:पॉवर स्टेशन के अंदर किया हंगामा, बिजली कटने से नाराज थी

Spread the love

लखनऊ में बिजली काटे जाने से नाराज महिला ने विकास नगर उपकेंद्र पर कर्मचारियों की पिटाई कर दी। अचानक हुए हंगामे और बवाल से उपकेंद्र पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर बड़े अफसर पहुंचे। इस बीच घटना को लेकर विकास नगर थाने में विभाग के अवर अभियंता की तरफ से तहरीर दी गई। आरोपी महिला और उसके सहयोगी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई। वीडियो में महिला और उसका साथी कर्मचारियों की पिटाई करते दिख रहे हैं। वीडियो बनाया तो जान से मारने की धमकी दी अवर अभियंता सूरज कुमार वर्मा और सहायक अभियंता पवन सिंह ने थाने में तहरीर दी। इसमें बताया- बुधवार लगभग 14:10 बजे मकान सं-14/115 विकासनगर सेक्टर-14 निवासी महिला ने कंट्रोल रूम में बिजली नहीं आने की शिकायत की। जब उनसे बिल जमा बिल का विवरण जानने के लिए कनेक्शन संख्या बताने का अनुरोध किया गया तो महिला ने गुस्से में फोन काट दिया। कुछ देर बाद वहीं महिला उपभोक्ता एक अन्य व्यक्ति के साथ उपकेंद्र आई। यहां परिचालक अनूप कुमार के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी देने लगी। साथ ही नियंत्रण कक्ष में रखे हुए सरकारी दस्तावेजों को फाड़ दिया। इस बीच कर्मचारियों ने मोबाइल फोन से वीडियों ग्राफी करने की कोशिश की तो मोबाइल छीन लिया। इस दौरान कर्मचारी हरीश यादव का गला तेजी से दबा दिया। थप्पड़ भी मारा। घटना की सूचना तत्काल 112 के माध्यम से पुलिस विभाग को दी गई। मारपीट में उपकेंद्र पर कार्यरत हरीश यादव, आकाश कन्नौजिया, अनूप कुमार और रजनीश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होते ही मौके पर पहुंचा JE सुनील कुमार वर्मा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि बुधवार की घटना है। घटना के समय उपकेंद्र पर मौजूद नहीं था पर जानकारी होते ही मौके पर पहुंचा। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विकास नगर में तहरीर दी है। ……………………… यह खबर भी पढ़ें लखनऊ में लुटेरे से भिड़ी बैंक मैनेजर की पत्नी…VIDEO: जैकेट पकड़कर लड़ती रही, धक्का देकर चेन लेकर भागा लुटेरा लखनऊ में एक महिला चेन स्नैचर से भिड़ गई। उसका जैकेट पकड़कर चेन वापस लेने की भरसक कोशिश की। महिला को अकेला जूझता देख मोहल्ले के लोग दौड़े। यह देखकर बदमाश ने महिला को तेज धक्का दिया और चेन लेकर फरार हो गया। घटना पास ही लगे एक CCTV में कैद हो गई। घटना वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-11 में मंगलवार सुबह हुई। यहां पढ़ें पूरी खबर