कुरुक्षेत्र में सरपंच के बहनोई की एक्सीडेंट में मौत:कार ने मारी टक्कर, भाई भी घायल, नए साल पर घर लौट रहे थे

Spread the love

कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में ढांड रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। एक्सीडेंट में बाइक चला रहे 2 बच्चों के पिता की मौत हो गई, जबकि उसका साला जख्मी हो गया। एक्सीडेंट के बाद आरोपी कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान भजन लाल (36) निवासी सरस्वती खेड़ा कॉलोनी के रूप में हुई। भजन लाल ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। भजन लाल अपने गांव की सरपंच का बहनोई था। भजन लाल अपने पीछे पत्नी सीमा, बेटा कार्तिक (9) और बेटी कीर्ति (5) को छोड़ गए। भजन लाल अपने परिवार में इकलौते कमाने वाले थे। नए साल पर घर आ रहे थे टींकू राम (35) निवासी बलवंती जिला ने बताया कि वह अपने जीजा भजन लाल के साथ पराली की गांठ बनाने करने का काम करता था। अभी उन्होंने असंध में गांठ बनाने का काम लिया हुआ था। वे कल 31 दिसंबर को अपनी बाइक पर काम खत्म करके नए साल मनाने के लिए घर आ रहे थे। कार ने मारी सीधी टक्कर जैसे वे रात करीब 8 बजे ढांड रोड पर अरनैचा गांव पहुंचे, तो पिहोवा की ओर आई तेज रफ्तार स्विफ्ट कार (HR40J-4935) ने बगैर इंडिकेटर दिए अचानक जडौला की तरफ मुड़ते हुए उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे दोनों सड़क किनारे गिर पड़े। उसके जीजा भजन लाल का सिर सड़क पर जोर से लगा। डॉक्टर ने PGI चंडीगढ़ किया रेफर हादसे के तुरंत बाद राहगीर इकट्ठे हो गए। उसने अपने जीजा भजन लाल के भाई संजय को फोन कर सूचना दी। संजय और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उनको पिहोवा के प्राइवेट अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद भजन लाल को PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। अस्पताल के गेट पर तोड़ा दम रास्ते में भजन लाल की हालत बिगड़ गई। ट्रैफिक जाम और भजन लाल की नाजुक हालत को देखते हुए परिवार ने उसे LNJP अस्पताल कुरुक्षेत्र ले गए, लेकिन अस्पताल के गेट पर ही भजन लाल ने आखिरी सांस ली। शिकायत पर पुलिस ने कार नंबर के आधार पर केस दर्ज पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।