कुरुक्षेत्र में नेवी ऑफिसर की पत्नी ने लगाया फंदा:भाई बोला-दहेज के लिए करते थे टॉर्चर, बहन को मारकर लटकाया

Spread the love

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के सारसा गांव में नेवी ऑफिसर की पत्नी ने घर पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। करीब 10 महीने ही युवती की शादी हुई थी। युवती के मायका पक्ष ने उसके पति समेत अन्य घरवालों पर दहेज के लिए टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। मृतक युवती की पहचान सिमरन वर्मा था। सिमरन की उम्र 25 साल थी। सिमरन कैथल जिले के भागल गांव की रहने वाली थी। सिमरन की शादी 21 मार्च 2025 को पिहोवा के सारसा गांव के नितिन वर्मा के साथ हुई थी। नितिन वर्मा नेवी में तैनात है। दहेज के लिए करने लगे थे तंग मोहित वर्मा निवासी भागल ने पुलिस को शिकायत में बताया कि सिमरन उसकी इकलौती थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसकी बहन की सास नीलम, जेठ रवि, जेठानी चेतना और पति नितिन कम दहेज लाने के लिए ताने मारने लगे। सिमरन अपने घर आती थी, तब दहेज के लिए टॉर्चर की बात बताती थी। तलाक की धमकी देता था पति नितिन उसकी बहन को बार-बार तलाक देने की धमकी देता था। बार-बार उसे कहता था कि छुट्टी आने पर उसे घर में नहीं देखना चाहता है। इससे उसकी बहन सिमरन मेंटली परेशान हो गई थी। कल उनको सूचना मिली कि उसकी बहन ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आरोप लगाया कि आरोपियों ने हत्या के बाद उसकी बहन को फंदे पर लटकाया, ताकि ये आत्महत्या लगे। चौबारे पर जाकर लगाया फंदा पुलिस के मुताबिक, सिमरन ने घर के चौबारे पर जाकर फंदा लगाया। उधर, सिमरन के नाना सीताराम ने बताया कि ससुराल के लोगों ने उनको सिमरन के सुसाइड करने की सूचना दी। वे मौके पर पहुंचे, तो उसका शव बेड पर पड़ा था। उसके गले पर रस्सी के निशान थे। आरोप लगाया कि दहेज नहीं मिलने के कारण सिमरन के ससुराल के लोगों ने उसकी हत्या कर दी। पति समेत 4 पर FIR, जांच जारी उधर, थाना सदर पिहोवा के SHO जगदीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर पति नितिन समेत अन्य पर BNS की धारा 80 और 3(5) के तहत FIR दर्ज कर ली। पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।