कुरुक्षेत्र जिले में दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) पर लघु चिड़ियाघर के पास रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक के पीछे से टक्कर मार दी। एक्सीडेंट में बाइक सवार 2 दोस्तों की मौत हो गई। टक्कर के बाद कार ड्राइवर कुछ देर मौके पर रुका, लेकिन भीड़ जमा होने पर कार लेकर फरार हो गया। मरने वाले युवकों की पहचान शिव कुमार (25) निवासी सुरेंद्र पार्क जसीयन रोड और रोहित कुमार (20) निवासी नगर हैबोवाल कलां लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई। दोनों दोस्त पंजाब से बाइक पर दिल्ली जा रहे थे। शिव कुमार और रोहित पेंट करने का काम करते थे, वे बाइक लेने के लिए दिल्ली से पंजाब गए थे। बाइक के पीछे मारी टक्कर प्रत्यक्षदर्शी धीरज कुमार (29) निवासी खानपुर कोलियां ने पुलिस को बताया कि उसकी जीटी रोड पर पंचर की दुकान है। रविवार रात करीब 11:30 बजे वह चिड़ियाघर के पास एक ट्रक का पंचर लगा रहा था। इसी दौरान नीले रंग की कार (HR-07AE-2683) तेज रफ्तार से आई और उसके आगे चल रही बाइक के पीछे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सड़क पर गिरे टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उन दोनों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस उनके शव का पोस्टमॉर्टम करवा रही है। रोहित की 2 साल पहले हुई थी शादी रोहित शादीशुदा था। करीब 2 साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से उसके पास एक साल बेटी आंचल है। रोहित का परिवार काम के सिलसिले में अभी दिल्ली में ही रह रहा था। रोहित अपने 5 भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। रोहित का परिवार मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला है। 4 मार्च को होनी थी शिव की मैरिज
रोहित का दोस्त शिव कुमार कुंवारा था। परिजनों ने उसकी शादी के लिए रिश्ता देख रखा था। शिव कुमार की 4 मार्च 2026 को सोनिया के साथ लव मैरिज होनी थी। परिवार ने उनकी शादी के लिए अपनी सहमति दे दी थी। शिव का परिवार मूल रूप से यूपी के हरदोई का रहने वाला है। शिव अपने भाई सुमित और स्नेहा से बड़ा था।
कुरुक्षेत्र एक्सीडेंट में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत:कार ने मारी टक्कर, 4 मार्च को होनी थी एक की शादी, दूसरा एक बेटी का पिता
