कुरुक्षेत्र में नाबालिग को चलती ट्रेन से दिया धक्का, मौत:परिजनों ने पहले समझा एक्सीडेंट; हत्या के बाद दोस्त फरार, जन्मदिन मनाकर लौट रहा था घर

Spread the love

कुरुक्षेत्र जिले के पलवल गांव के गौरव (17) की मौत ट्रेन हादसे में नहीं हुई, बल्कि उसे चलती ट्रेन से धक्का दिया गया। नीचे गिरते ही गौरव ट्रेन की चपेट आ गया और शरीर के दो टुकड़े होने पर उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इससे पहले ट्रेन में उसके साथ मारपीट भी हुई। यह घटना 30 मार्च को शाहाबाद रेलवे स्टेशन के पास हुई। घटना के बाद गौरव के मामा ने उसके दोस्त को कॉल किया, तो गौरव को धक्का देने और मारपीट की बात सामने आई। धक्का देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गौरव के साथ मारपीट करने और धक्का देने वाले उसके दोस्त ही थे। यह आरोप लगाकर परिवार ने राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) को कार्रवाई के लिए शिकायत दी। जन्मदिन से एक दिन पहले लेकर गए मोहन बहादुर ने बताया कि वह टैक्सी चलाता है। पिछले महीने 24 मार्च को उसके बेटे गौरव का जन्मदिन था। जन्मदिन से एक दिन पहले गौरव के 5/6 दोस्त उसका जन्मदिन मनाने के लिए उसे अपने साथ हरिद्वार ले गए। हरिद्वार में घूमने के बाद गौरव अपने दोस्तों के साथ 30 मार्च को अंबाला आ गया था। 10 मिनट में लौट रहा हूं घर इससे पहले 29 मार्च को गौरव ने अपने दोस्त का स्कैनर भेजकर उससे पैसे भी मंगवाए थे। अगले दिन फिर उसने अपनी मां से उसकी स्कैनर में पैसे डलवाए थे। उसी दिन गौरव अपने दोस्तों के साथ अंबाला से घर लौट रहा था। दोपहर करीब 3 बजे उसकी मां रीटा ने गौरव के दोस्त के पास फोन किया और गौरव ने 10-15 मिनट में घर पहुंचने की बात कही। मामा को कुरुक्षेत्र स्टेशन बुलाया गौरव ने अपनी मां को उसके मामा विनय को उसे बाइक देकर उसे लेने के लिए कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन भेजने को कहा था। उसका साला बाइक लेकर गौरव को लेने कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर चला गया। यहां आकर उसने गौरव के दोस्त को कॉल किया। उसके दोस्त ने मेरे साले को बताया कि गौरव को धक्का दे दिया। मारपीट के बाद दिया धक्का धक्का देने से गौरव चलती ट्रेन से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। धक्का देने से पहले गौरव के साथ उसके दोस्तों ने मारपीट भी की। उधर, परिवार ने गौरव की मौत के बाद उसके दोस्त के साथ हुई बातचीत की ऑडियो भी GRP को सौंपी। इसमें उसका दोस्त गौरव के मामा को बताता कि गौरव को धक्का दे दिया और वो मर गया। हत्या की FIR दर्ज- SHO उधर, GRP कुरुक्षेत्र पुलिस स्टेशन के SHO राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया था। परिवार ने दोबारा मर्डर की शिकायत दी। इस पर GRP ने उसके एक दोस्त को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार चल रहे हैं। उनकी टीम मामले की जांच कर रही है।