हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) पर पिपली की ओर जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। एक्सीडेंट में व्यक्ति के सिर में गंभीर चोटें आई और अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान योगेश कुमार (45) निवासी बहू पट्टी गांव किरमच के रूप में हुई है। वह फिलहाल चनारथल रोड पर अपने परिवार के साथ रह रहा था। योगेश अपनी पत्नी और दो नाबालिग बेटों के साथ रहता था। योगेश कुमार जीटी रोड पर खानपुर कोलियां गांव के पास संतोषी माता मंदिर के पास जनरल स्टोर चलाते थे। अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर संदीप शर्मा निवासी सेक्टर-5 ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई हर रोज की तरह रात करीब 7 बजे अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक (HR-07T-7810) पर जीटी रोड से पिपली की तरफ आते वक्त अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इलाज शुरू करते ही तोड़ा दम टक्कर लगते ही बाइक बाईं तरफ गिर गई और उसका भाई सड़क पर सिर के बल गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी हालत नाजुक हो गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत उन्हें LNJP अस्पताल कुरुक्षेत्र पहुंचाया, जहां इलाज शुरू करते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच में जुटी पुलिस हादसा अज्ञात ड्राइवर के तेज रफ्तार और गैर-जिम्मेदाराना ड्राइविंग की वजह से हुआ। उधर, थाना सदर थानेसर पुलिस ने अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
कुरुक्षेत्र में बाइक सवार दो बच्चों के पिता की मौत:वाहन ने मारी टक्कर; दुकान से घर लौटते समय हादसा
