कुरुक्षेत्र में एक बेटी के पिता ने किया सुसाइड:पेड़ पर गली-सड़ी हालत में लटका मिला शव; 7 दिन से लापता था

Spread the love

कुरुक्षेत्र जिले में थानेसर की बड़ी सब्जी मंडी में युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शव पूरी तरह गली-सड़ी हालत में था और उसमें कीड़े पड़ चुके थे। जिससे आसपास बदबू फैल रही थी। पुलिस ने कई घंटे की मशक्कत के बाद शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आज बुधवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान गोबिंदगढ़ के 35 वर्षीय राजेंद्र कुमार के रूप में हुई। राजेंद्र कुमार सब्जी की फेरी लगता था। राजेंद्र पिछले एक सप्ताह से लातपा था। करीब 10 साल पहले उसकी शादी हुई थी, बच्ची को जन्म देने के बाद उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई थी। राजेंद्र की बेटी अपनी बुआ के पास रहती है, राजेंद्र घर पर अकेला ही रहता था। पेड़ पर लटका मिला शव मंगलवार दोपहर थानेसर सब्जी मंडी के मुख्य गेट के सामने बनी दुकानों के पीछे एक पेड़ पर शव लटका मिला। सूचना मिलते ही सुभाष मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अनाज मंडी की तरफ से जेसीबी से दीवार तोड़कर शव को नीचे उतारा। शव गल-सड़ चुका था और कीड़े पड़ चुके थे। नाले की सफाई करने गए सफाईकर्मियों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया था। 5-7 से दिन पहले से था लापता भगवान दास उर्फ सोनू ने पुलिस को बयान दिया कि उसका छोटा भाई राजेंद्र कुमार नशा करता था। कुछ दिनों से रेहड़ी पर सब्जी बेचने का काम कर रहा था। राजेंद्र सप्ताहभर से घर से लापता था। राजेंद्र पहले भी कई बार घर से चला जाता था, इसलिए उसने उसकी गुमशुदगी दर्ज नहीं करवाई थी। पुलिस की इत्तफाकिया कार्रवाई जांच अधिकारी SI जसवंत सिंह ने बताया कि सोनू के बयान पर इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस भी विसरा भी जांच के लिए भेजेगी। शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है, लेकिन जांच पूरी तरह से चल रही है।