काशी में पति-पत्नी घर में चला रहे थे सेक्स रैकेट:पुलिस पहुंची तो पति भागा, पत्नी पकड़ाई; कमरे में न्यूड मिले लड़के-लड़कियां

Spread the love

वाराणसी में पति-पत्नी अपने घर में ही सेक्स रैकेट चला रहे थे। दोनों स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार कर रहे थे। पुलिस ने बुधवार को छापेमारी कर इसका भंडाफोड़ किया। इस दौरान कुछ युवक-युवतियां न्यूड मिलीं। दो युवक और एक युवती आपत्तिजनक हालत में पाए गए। कमरे से कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की गईं। पुलिस ने दो कमरों के दरवाजे तोड़कर स्पा सेंटर की मालकिन समेत 2 महिला और 2 पुरुषों को अरेस्ट किया। महिला अपने पति के साथ मिलकर स्पा सेंटर चला रही थी। वहीं, आरोपी पति मौके से फरार हो गया। स्पा सेंटर कैंट इलाके में मकबूल आलम रोड पर है। पुलिस अफसरों की कॉलोनी से थोड़ी दूरी पर होने के बावजूद भी किसी को इसकी भनक तक नहीं थी। एसीपी कैंट नितिन तनेजा ने फोर्स के साथ पड़ोसी की सूचना पर छापेमारी की, तब इसका खुलासा हुआ। अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला जान लीजिए… अब जानिए कैसे हुआ भंडाफोड़ एसीपी कैंट नितिन तनेजा ने बताया- पड़ोसियों से मकान में सेक्स रैकेट चलाने की सूचना दी। पुलिस की टीम ने छापा मारा। छापा पड़ते ही समीर सिद्दीकी मौके से भाग गया। उसकी पत्नी तरन्नुम हमारी गिरफ्त में आ गई। एक कमरे में दो लड़के और एक लड़की आपत्तिजनक हालत में मिली। फिर पुलिस ने अन्य कमरों की तलाश शुरू की। दो कमरों में ताले पड़े थे। पुलिस ताले तोड़े तो अंदर शराब की बोतलें और आपत्तिजनक चीजें मिलीं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही
पुलिस ने मुताबिक, फिलहाल आरोपी महिला तरन्नुम और पकड़े गए युवक-युवती से पूछताछ की जा रही है। उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। एसीपी कैंट नितिन तनेजा ने बताया- इस तरह की गतिविधियों पर पुलिस लगातार नजर रखे हुए है। किसी को भी कानून से ऊपर नहीं रहने दिया जाएगा। ———————– यह खबर भी पढ़िए… बच्चों ने देखी गंदी REEL…मां ने इन्फ्लुएंसर पर FIR कराई:आगरा में अश्लील कंटेंट पर भड़की, आरोपी लड़की के 4.5 लाख फॉलोअर्स आगरा में एक महिला ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर केस दर्ज कराया है। महिला के मोबाइल पर उसके बच्चे REEL देख रहे थे। अचानक एक गंदी क्लिप आ गई। महिला ने तुरंत बच्चों से मोबाइल छीन लिया। पढ़ें पूरी खबर…