कर्नाटक में पत्नी का दावा:पति ने प्राइवेट पलों के वीडियो दोस्तों को भेजे, उनके साथ सोने कहता; पहले से शादीशुदा, 19 महिलाओं से संबंध थे

कर्नाटक में पत्नी का दावा:पति ने प्राइवेट पलों के वीडियो दोस्तों को भेजे, उनके साथ सोने कहता; पहले से शादीशुदा, 19 महिलाओं से संबंध थे
Share Now

कर्नाटक के पुट्टेनहल्ली में एक महिला ने शादी के 10 महीने बाद अपने पति पर शोषण और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं। महिला ने दावा किया है उसके पति ने चुपके से बेडरूम में एक कैमरा लगाया, उनके निजी पलों को रिकॉर्ड किया। दावे के मुताबिक, पति ने उन वीडियो को विदेश में अपने दोस्तों के साथ शेयर किया। फिर विदेश में अपने जानने वालों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव डाला। पत्नी ने जब विरोध किया, तो आरोपी पति ने प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पत्नी के मुताबिक, शादी के कुछ दिनों बाद उसे पता चला कि उसका पति पहले ही शादीशुदा है। आरोपी पति ने भी उसे बताया कि वह उसकी दूसरी पत्नी है। उसने 19 अन्य महिलाओं के साथ संबंध होने का भी दावा किया। शादी में 340 ग्राम सोना दिया, बेचने का दबाव डालता था
महिला ने पति और अपने सुसराल वालों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, महिला ने सगाई के लगभग दो महीने बाद दिसंबर 2024 में सैयद इनामुल हक से शादी की थी। शादी के समय, उसके घरवालों ने 340 ग्राम सोने के गहने और एक यामाहा बाइक दी थी। FIR में महिला ने पति पर सार्वजनिक जगहों, होटलों और यहां तक कि उसके मायके में भी बार-बार शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि पति ने उस पर फ्लैट खरीदने के लिए अपने सोने के गहने बेचने का भी दबाव डाला। महिला ने जब किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की। ननद और देवर पर भी गलत व्यवहार का आरोप
महिला ने आरोप लगाया कि इस साल फरवरी में एक फैमिली फंक्शन के दौरान, पति की बहन ने सबके सामने उसे अपमानित किया। महिला ने अपने देवर पर भी उसके साथ गलत व्यवहार करने और गंदी नजर रखने का आरोप लगाया। 21 सितंबर को, आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और घर से भाग गया। पुलिस ने पति और उसके परिवार वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, आरोपी पति फिलहाल फरार है। …………………………… ये खबरें भी पढ़ें… बेंगलुरु में दुकानदार-स्टाफ ने महिला को सरेआम लातों से पीटा, शॉप से ₹92 हजार की साड़ियां चुराने का आरोप बेंगलुरु में एक साड़ी शॉप के दुकानदार और उसके स्टाफ ने साड़ी चुराने के आरोप में एक महिला की बेरहमी से पिटाई की। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो सामने आया है, जिसमें दुकानदार और उसके स्टाफ लातों से महिला की पिटाई करते दिखे। दुकानदार ने महिला की पीठ, उसके प्राइवेट पार्ट पर लात मारी। पूरी खबर पढ़ें….


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *