करनाल में दूल्हे ने दहेज में मिले 6 लाख रुपए बीच रस्म ही लौटा दिए। दुल्हन के परिजनों ने जब दूल्हे अंकित को टीका कर रुपए दिए तो उसने माथे पर लगाकर वापस कर दिए। वहीं, 500 रुपए की गड्डी से एक नोट निकालकर उसे ही दहेज मानकर अपने पास रख लिया। इसके बाद दूल्हे के परिजनों ने शादी में मिल रहे गिफ्ट और फर्नीचर के सामान को भी वापस लौटा दिया। इसके बाद शादी की सारी रश्में पूरी की गई। अंकित पंजाब को मोहाली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं, जबकि उनकी दुल्हन पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। 3 पॉइंट में पढ़िए दूल्हे ने बीच रस्म लौटाया दहेज शादी से पहले ही दहेज के लिए मना कर दिया था
अंकित पंचकूला में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके पिता गांव में खेती बाड़ी करते हैं। आरती के पिता ओमबीर ने बताया कि जब रिश्ता तय करने के लिए बातचीत हुई थी, तभी लड़के वालों ने स्पष्ट कर दिया था कि उन्हें शादी में कुछ भी नहीं चाहिए। उस समय हमें लगा कि यह सिर्फ औपचारिक बात होगी, लेकिन शादी के दिन दूल्हे ने दहेज लेने से इनकार करते हुए रुपए वापस लौटा दिए।
करनाल में दूल्हे ने दहेज के ₹6 लाख लौटाए:बीच रस्म दुल्हन के भाई को पकड़ाए, शगुन के लिए गड्डी से एक नोट निकालकर रखा
