समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज उन्नाव और कानपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनका कार्यक्रम लखनऊ से दोपहर 12:30 बजे उन्नाव के बाबा निवास (कोरट बाग, हजीरा, एनएच-27 बाईपास) पहुंचकर शुरू होगा। यहां वह डॉ. ओंकार सिंह के स्वर्गीय पिता डॉ. गंगा सागर यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह दोपहर 1 बजे उन्नाव से कानपुर के लिए रवाना होंगे। कानपुर में तीन कार्यक्रमों मे रहेंगे कानपुर पहुंचने पर, अखिलेश यादव 1:45 बजे तिलक नगर स्थित होटल विजय विला में अर्जित और जैशिक्षा के विवाह समारोह में शामिल होंगे और वर-वधू को आशीर्वाद देंगे। विवाह समारोह के बाद, वह 2:30 बजे स्वरूप नगर स्थित घटापारा रेस्टोरेंट में आकाश से मुलाकात करेंगे। फिर वह 3.30 बजे बिरहाना रोड, ‘मुन्ना समोसे’ वाले प्रतिष्ठान पर पहुंचेंगे। कार्यक्रम बाद अखिलेश यादव लखनऊ के लिए वापस रवाना होंगे। शहर में लगभग 2 घंटे रहेंगे अखिलेश पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेस यादव शहर में तकरीबन दो घंटे रहेंगे। सबसे पहले को तिलक नगर के वैवाहिक कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इसके बाद वो स्वरूप नगर के एक रेस्ट्रोरेन्ट जायेंगे। यहां कार्यक्रम के पश्चात वो बिरहाना रोड़ स्थित मुन्ना प्रतिष्ठान पर पहुंचने की संभावना है।
कानपुर में आज सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव:वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के साथ अन्य दो प्रतिष्ठानों पर पहुंचेगे, दो घंटे शहर में रहेंगे
