कानपुर में सोमवार को सुबह-सुबह युवक की न्यूड लाश मिलने से हड़कंप मच गया। निराला नगर रेलवे ग्राउंड में लाश खून से लथपथ पड़ी थी। सिर ईंट से कूंचा गया था। बदन पर एक भी कपड़ा नहीं था। शव से करीब 50 मीटर की दूरी पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम का लोगो लगी जैकेट समेत कपड़े पड़े थे। एक बाइक भी खड़ी थी। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने पार्क में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस बाइक नंबर (UP78 FM9507) के आधार पर शव की पहचान करा रही है। मौके पर DCP साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी, गोविंद नगर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची है। मामला गोविंद नगर थाना के निराला नगर रेलवे ग्राउंड का है। 3 तस्वीरें देखिए- खबर अपडेट की जा रही…
कानपुर में युवक की हत्या कर न्यूड लाश फेंकी:ईंट से सिर कूंचा, 50 मीटर दूर बाइक और कपड़े पड़े थे
