कैथल जिले के गांव गदली में एक आरोपी ने एक दिव्यांग व्यक्ति को लात मुक्कों से बुरी तरह पीटा। उसके मुंह पर मुक्के व लात मारकर दांत तोड़ दिए। आसपास के लोगों ने उसे छुड़ाया। इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति ने शहर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक टांग टूटी हुई है गांव गदली पट्टी खौत कैथल निवासी चिमन गिर ने शहर थाना में दी शिकायत में बताया कि वह दिव्यांग है और मेहनत मजदूरी करता है, उसकी एक टांग टूटी हुई है। कल रात समय करीब 10 बजे वह विनोद गिर की दुकान पर सामान लेने गया था। उस दौरान विनोद गिर ने उसके साथ गाली गलौज करने लगा। जब उसने उसकी इस बात का विरोध किया, तो विनोद ने उसको लात व मुक्कों से बुरी तरह पीटा। मुंह व अन्य जगहों पर लात मुक्के मारे उसके मुंह पर लात मारी और शरीर के अन्य भागों पर भी लात मुक्के मारे। उसके दांत तोड़ दिए। उसके बाद आस पड़ोस के लोगों ने छुड़वा दिया। फिर वह घर चला गया तो उसके शरीर में ज्यादा दर्द होने के कारण उसके बेटे सचिन व गोल्डी ने उसे अस्पताल में पहुंचाया और ईलाज करवाया। शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस शहर थाना एसएचओ गीता ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
कैथल में दिव्यांग व्यक्ति को बुरी तरह पीटा:मुंह पर मुक्के और लात मारकर तोड़े दांत, लोगों ने छुड़ाया
