मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज हवाई मार्ग से कैमूर पहुंचे। उन्होंने चैनपुर में मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि का निरीक्षण किया। भभुआ के पटेल कॉलेज मैदान में स्थित स्टालों का जायजा लेकर NDA कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने 980 करोड़ रुपए की लागत की 178 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। भभुआ स्थित जगजीवन स्टेडियम में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान और NDA नेताओं ने उनका स्वागत किया। बिहार विकास की दिशा में तेजी से बढ़ रहा NDA कार्यकर्ताओं और जीविका दीदियों से संवाद में मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार विकास की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 2006 से पहले बिहार में विकास नहीं था। उनकी सरकार के बाद गांव-गली, नाली, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है। ‘महिलाओं को 35% आरक्षण दिया जाएगा’ मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। बिहार में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। हर घर तक बिजली और सौर ऊर्जा पहुंचाई जाएगी। मुंडेश्वरी मां के विकास कार्य जल्द पूरे होंगे। अधौरा में डिग्री कॉलेज और चैनपुर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू होगा। अधौरा प्रखंड में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संबोधन में माइक खराब हो गया। सभा में कुछ युवाओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया।
कैमूर में CM नीतीश कुमार का दौरा:मेडिकल कॉलेज की जमीन का इंस्पेक्शन, 980 करोड़ की 178 योजनाओं का शिलान्यास
