पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने शनिवार देर शाम जींद जिले के उचाना हलके के करसिंधु गांव में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकारों के साथ-साथ इनेलो और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। चौटाला ने कहा कि देश की मौजूदा स्थिति गंभीर है। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक का जिक्र किया, जिसमें देश में आपातकाल जैसी स्थिति न होने पर चर्चा की गई थी । वहीं पेट्रोल और डीजल पर 10 रुपए वैट कम करने को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोला।
दुष्यंत चौटाला का केंद्र सरकार पर तंज चौटाला ने दावा किया कि यह कदम पेट्रोलियम कंपनियों के नुकसान की भरपाई के लिए उठाया गया है और बंगाल चुनाव खत्म होते ही केंद्र सरकार एक बार फिर आम जनता पर बोझ बढ़ाएगी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार को पेट्रोलियम गैस और क्रूड ऑयल की अपेक्षित मात्रा नहीं मिल पा रही है। आम जनता को नुकसान उठाना पड़ रहा है इसी वजह से सरकार के पास न तो पर्याप्त स्टॉक है और न ही उचित तैयारी थी, जिसके चलते आम जनता को नुकसान उठाना पड़ रहा है। चौटाला ने केंद्रीय मंत्रियों द्वारा बिजली और पेट्रोलियम पर ली जा रही बैठकों का भी उल्लेख किया, जिसमें राज्यों के प्रतिनिधियों को बुलाया जा रहा है। राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस पर हमला उन्होंने इसे केंद्र की विफल रणनीति करार दिया और कहा कि विश्व स्तर पर जो तैयारी होनी चाहिए थी, वह नहीं हो पाई, जिसके कारण देश की जनता को बिना किसी युद्ध जैसी स्थिति के भी मार झेलनी पड़ रही है। वहीं राज्यसभा चुनाव पर बोलते हुए पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा ने मिलकर ये खेल खेला है। प्रजातंत्र के अंदर मनीतंत्र ज्यादा हावी क्या भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पता नहीं कि नेता प्रतिपक्ष होकर किस-किस के वोट देखे और किसने गलत प्रक्रिया से अपना वोट डाला या पार्टी के विरोध में दिया। भाजपा केवल हरियाणा ही नहीं बिहार, उड़ीसा हर प्रदेश में ये दिखा दिया कि आज प्रजातंत्र के अंदर मनीतंत्र ज्यादा हावी है। विधायकों का खरीद-फरोख्त का आरोप संगठनों की सोच से जुड़े विधायकों का खरीद-फरोख्त इस तरीके से हो रही है ये साफ दर्शाता है इसका मास्टर पूरे देश के अंदर भाजपा बन चुकी है। इनेलो द्वारा राज्यसभा में वोट नहीं डालने पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वोट सबका अधिकार है। चुनाव से दूर रहना ये साफ दिखाता है कि ये उनकी मिलीभगत थी। वो तो भाजपा की तैयारी विफल रही। अब भाजपा उन्हें कांग्रेस की बी टीम बनाए या कांग्रेस उन्हें भाजपा की बी टीम बनाए। एक चीज साफ हो गई थी प्रजातंत्र में वो एक संगठन है जिसके पास वोट की चोट से जो अधिकार था एक दल को हराने का उनमें वो दम नहीं था कि जाकर वोट की चोट मारे। मंडियों में बारदाना नहीं खरीद को लेकर बनाए गए नियमों पर बोलते हुए पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि सरसों की खरीद शुरू कर दी है लेकिन मंडियों में आज बारदाना नहीं है। मंडियों की टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। जो बारदाना जिला मुख्यालय पर आना था वो पर्याप्त मात्रा में नहीं आया। जिस तरह से तापमान बढ़ा है उससे लगता है कि प्रदेश सरकार को 15 की 5 तारीख से खरीद शुरू करने पड़े। मंडियों में किसान परेशान पहले खरीद शुरू होगी तो सीजन में कोई पीडि़त होगा वो किसान होगा। किसान की पीड़ा को बढ़ाने के लिए ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट, मालिकाना हक, पेपर, ट्राली पर नंबर प्लेट होनी चाहिए। जितने नियम किसान पर लगा रहे है जो साफ दिखाता है कि इनकी खरीद की तैयारी नहीं थी। इस सीजन को लंबा करने के लिए सरकार नए नियम बना रही है। चौटाला बोले भाजपा सरकार विफल दुष्यंत चौटाला ने कहा भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल सरकार है। सीएम ने उचाना आकर सिर्फ 33 लाख की घोषणा के अलावा कुछ नहीं किया। जो घोषणाएं, उदघाटन हुए है जो आज से दो साल पहले परियोजनाएं हमने लागू की थी। कोई नया एक कदम उचाना, जींद, हरियाणा के लिए लिया हो। सीएम सैनी पर किया तंज सीएम बताए कि कोई पांच उपलब्धि सफलता से लागू की हो। एक योजना लागू की है लाडो लक्ष्मी योजना जिसको लेकर महिलाओं से पूछें कि कितना लाभ उन्हें मिला है। विकास रैली कितनी बार कर ले जब मनरेगा, आंगनवाडी इस तरह के कर्मचारियों को भाषण देना है तो मुख्यमंत्री पाकिस्तान में जाकर भी जनसभा कर लेंगे। जिस तरह से बार-बार पंजाब सीएम जा रहे है जिससे मुझे तो लगता है कि थोड़े दिनों में पंजाब का प्रभार नायब सिंह सैनी को बीजेपी दे सकती है।
जींद में दुष्यंत चौटाला का केंद्र सरकार पर तंज:बोले- बंगाल चुनाव बाद बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, मनीतंत्र से लोकतंत्र पर किया कब्जा
