झारखंड में 8 अक्टूबर तक बारिश की चेतावनी:आज पलामू समेत कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवा के साथ वज्रपात का भी अलर्ट

झारखंड में 8 अक्टूबर तक बारिश की चेतावनी:आज पलामू समेत कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवा के साथ वज्रपात का भी अलर्ट
Share Now

झारखंड को फिलहाल बारिश से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग ने राज्य में 8 अक्टूबर तक रोजाना कहीं ना कहीं बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। साथ ही तेज हवा भी चल कसती है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार समेत निकटवर्ती उत्तर-मध्य भागों में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवा के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान में होगी गिरावट राज्य में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में (4-6) डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद अगले दो दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, 4 अक्टूबर को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्‌डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, पलामू, हजारीबाग में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना है। तेज हवा भी चल सकती है। तेज हवा के साथ वज्रपात का भी अलर्ट 5 अक्टूबर को दुमका, गोड्‌डा, पाकुड़, साहिबगंज में कहीं-कहीं पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं, 6 अक्टूबर को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्‌डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं पर भारी बारिश की संभावना है। साथ ही तेज हवा के साथ वज्रपात का भी अलर्ट जारी गया है। सर्वाधिक बारिश राजदह में दर्ज की गई इधर, पिछले 24 घंटे में मानसून अति सक्रिय रहा। राज्य में लगभग सभी स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। जबकि कहीं-कहीं पर भारी से अत्यंत भारी बारिश भी दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश 208.4 एमएम राजदह (धनबाद) में दर्ज की गई। वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज की गई।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *