जालंधर में भाजपा नेता के ससुर का निधन:हार्टअटैक आया, इलाज के दौरान तोड़ा दम; 6 माह पहले ब्रेन हेमरेज भी हुआ था

जालंधर में भाजपा नेता के ससुर का निधन:हार्टअटैक आया, इलाज के दौरान तोड़ा दम; 6 माह पहले ब्रेन हेमरेज भी हुआ था
Share Now

पंजाब भाजपा के नेता व पूर्व सांसद सुशील रिंकू के ससुर प्रीतम दास का निधन हो गया। परिवार के मुताबिक 72 वर्षीय प्रीतम दास कुछ समय से बीमार चल थे। उनका इलाज भी चल रहा था। रविवार दोपहर उन्हें दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने बताया कि उनकी ससुराल जालंधर के एकता विहार 120 फुट रोड पर है। यहीं से दोपहर 3:30 बजे शव यात्रा निकाली गई। उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे बस्ती गुजां श्मशानघाट में किया गया। 66 फुटी रोड पर गैराज चलाते थे प्रीतम दास
पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने बताया कि उनके ससुर प्रीतम दास जालंधर के ही 66 फुटी रोड पर गैराज चलाते थे। 6 महीने पहले उनको ब्रेन हेमरेज हुआ था। इसके बाद उनका इलाज लुधियाना में डीएमसी से करवाया गया। यहां पर उनका आपरेशन हुआ था। इसके बाद से लगातार उनका चेकअप चल रहा था। रविवार को अचानक से उनकी सेहत फिर से खराब हो गई। इस दौरान उनकी मौत हो गई। प्रीतम दास के गैराज के कारोबार को अब उनके दो बेटे देखते हैं। परिवार से दुख साझा करने पहुंचे राजनेता-धार्मिक संगठन
पूर्व सांसद के ससुर की मौत की खबर के बाद परिवार के साथ दुख साझा करने के लिए जालंधर के कई धार्मिक संगठन और राजनीतिक लोग मिलने पहुंचे। यहां लोगों ने सुशील कुमार रिंकू की पत्नी पूर्व पार्षद सुनीता रिंकू के साथ दुख साझा किया। रिंकू से मिलने उनके घर ये लोग पहुंचे
पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, भाजपा जिला प्रधान सुशील शर्मा, मनु कक्कड़, नितिन कोहली, मेयर वनीत धीर, सनी बत्रा, नन्नी बत्रा, गोल्डी डायमंड, दविंदर गोला, नासिर सलमानी, रविंदर धीर, लक्की मल्होत्रा, रविंदर मेहंदीरत्ता, हरमिंदर सिंह बबलू, सौरव सेठ, अमजद अली खान, जॉर्ज सागर, कंवर सरताज, मोनू पंडित, राजेश कपूर, केडी भंडारी, अशोक सरीन हिक्की, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, जगरूप सिंह सेखवान, तरविंदर सोई, गुरजीत घुम्मन, हरजिंदर लाडा, अमित संधा, अजय बब्बल, निखिल अरोड़ा, राजीव ढींगरा, तरसेम लखोत्रा, लखविंदर बाजवा, अमरजीत सिंह अमरी, मुकेश सेठी, हरदीप राणा, प्रदीप खुल्लर, संदीप वर्मा, तरसेम थापा, शोभा मेनिया, सुरिंदर भापा, हरशरण कौर, काला प्रधान शामिल रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *