हिसार में सांसद सैलजा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना:एप्सटीन फाइलों पर मांगा जवाब, कहा- अमेरिका से दबाव में ट्रेड डील की

Spread the love

हिसार के उकलाना में अंडरपास की मांग को लेकर 16 जनवरी से जारी अनिश्चितकालीन धरने को सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने समर्थन दिया। इस दौरान सांसद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विपक्ष जनता की आवाज सड़क से लेकर सदन तक उठाने का काम कर रहा है, लेकिन भाजपा सरकार विपक्ष को बोलने का अवसर तक नहीं दे रही। उन्होंने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भी सदन में बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा, जो लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सांसदों के सवालों का सामना करने से बच रहे हैं। यदि प्रधानमंत्री महिला सांसदों से ही डरेंगे तो देश के मुद्दों पर प्रभावी ढंग से कार्य कैसे कर पाएंगे,” उन्होंने सवाल उठाया। शैलजा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने हमेशा तोड़फोड़ की राजनीति की है और अन्य दलों के नेताओं को विभिन्न माध्यमों से अपने पक्ष में करने का प्रयास किया है। सैलजा बोलीं-अंडरपास की मांग जायज अंडर पास को लेकर कुमारी सैलजा ने कहा कि यह मांग क्षेत्र की वर्षों पुरानी और जनहित से जुड़ी मांग है, जिसे सरकार को गंभीरता से लेते हुए तुरंत स्वीकृति देनी चाहिए। सैलजा ने कहा कि वह इस मुद्दे को लेकर शीघ्र ही प्रदेश सरकार और रेलवे विभाग के अधिकारियों से बातचीत करेंगी, ताकि उकलाना में अंडरपास निर्माण का रास्ता साफ हो सके। उन्होंने उकलाना में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के धीमे कार्य पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि सुस्त रफ्तार के कारण शहर का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है और आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।