हरियाणा में मार्च माह की शुरुआत में पारा 33°C पार:अगले 5 दिन मौसम रहेगा शुष्क; नारनौल रहा सबसे गर्म

Spread the love

हरियाणा में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। मौसम विभाग के अनुसार नारनौल में 33.2°C तापमान दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। प्रदेश में चार जिलों में पारा 32 डिग्री या उससे ऊपर पहुंच गया है। नारनौल में पारा 33.2°C, नूंह में 32.6°C, भिवानी में 32.5°C और महेंद्रगढ़ में 32.1°C दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल किसी तरह की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी नहीं की गई है, लेकिन तेज सतही हवाएं 20–30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। जानिए कैसा रहा दिन और रात का तापमान…