हरियाणा में स्कूलों से मांगी बैंक खातों-FD की डिटेल:DEO और BEO को आदेश जारी; गलत रिपोर्ट देने पर गिरेगी गाज

Spread the love

हरियाणा के सरकारी विभागों में लगातार फ्रॉड केस आने के कारण शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों के बैंक खातों व उनकी एफडी जुड़ा रिकॉर्ड मांग लिया है। रिकॉर्ड के लिए प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। निदेशक सेकेंडरी एजूकेशन ने SCERT निदेशक गुरुग्राम, सभी जिला शिक्षा अधिकारी व सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि फाइनेंस विभाग की गाइड लाइन अनुसार बैंक खाते खोलने व एफडी की डिटेल उपलब्ध करवाई जाए। आदेश दिया गया है कि जानकारी 26 मार्च को सुबह 11 बजे तक उपलब्ध करवाई जाए। हालांकि इस दिन सरकारी स्कूलों में अवकाश है, लेकिन फिर भी स्टॉफ को यह जानकारी स्कूल आकर मुख्यालय को भेजनी होगी। विभाग के द्वारा विशेष तौर पर पत्र लिखा गया है कि हर अधिकारी को अपने स्तर पर अंडरटेकिंग देनी होगी कि जो जानकारी उनके द्वारा भेजी गई है, वो बिल्कुल सही है। 10 बिंदु पर मांगी डिटेल शिक्षा विभाग की ओर से मांगी गई डिटेल में लिखा गया है कि विभाग का नाम, बोर्ड, बैंक का नाम ब्रांच सहित, एफडी का अकाउंट नंबर, एफडी के खोलने की तारीख, एफडी मैच्योर होने की तारीख, एफडी पर मिलने वाले ब्याज की दर, कॉलेबल डिपॉजिट या नॉन कॉलेल डिपॉजिट, टाइम पीरियड विद बैलेंस तथा इसके अलावा विभागाध्यक्ष कोई टिप्पणी करना चाहता है, तो वह भी कर सकता है।