हरियाणा में असिस्टेंट रजिस्ट्रार-इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार:नौकरी के नाम पर मांगे एक लाख, ₹70 हजार ले चुके थे; कैथल ACB ने ट्रैप बिछाकर पकड़ा

Spread the love

हरियाणा के कैथल में पैक्स एआर (असिस्टेंट रजिस्ट्रार) और इंस्पेक्टर को एसीबी ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी एक व्यक्ति से 30 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे थे। इसी दौरान एसीबी की टीम ने दोनों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी इंस्पेक्टर सुबे सिंह ने बताया कि आरोपी ऋषि महाजन है, जो कोऑपरेटिव सोसाइटी कैथल में अस्सिटेंट रजिस्टार है, जबकि इंस्पेक्टर का नाम जसबीर है। दोनों ने पाड़ला पैक्स में युवक को नौकरी लगाने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। दोनों को ट्रैप बिछाकर पकड़ा गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि दोनों के किस अधिकारी से संपर्क था। कैसे ये दोनों युवक को नौकरी दिलवाने का आश्वासन दे दहे थे। कैसे पकड़े गए एआर-इंस्पेक्टर, पीड़ित ने बताई पूरी कहानी… एसीबी इंस्पेक्टर बोले- दोनों से की जा रही पूछताछ एसीबी इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि एआर ऋषि महाजन और इंस्पेक्टर जसबीर को रंगेहाथ पकड़ा गया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि दोनों के किस अधिकारी से संपर्क था। कैसे ये दोनों युवक को नौकरी दिलवाने का आश्वासन दे दहे थे। पीड़ित ने बताया है कि दोनों ने पहले भी कई युवकों से रुपए लेकर नौकरी लगवाई थी। इसके बारे में भी डिटेल खंगाली जा रही है।