फरीदाबाद के होटल में भिवानी की 22 वर्षीय महिला शूटर के साथ हुए रेप के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जिस होटल में शूटर के साथ रेप हुआ, उसमें पहले पार्टी हुई। जिसमें राजस्थान की एक महिला शूटर ज्योति, उसका हरियाणवी बॉयफ्रेंड गौरव और उसका दोस्त सतेंद्र भी थे। इसी दौरान भिवानी की शूटर को कुछ नशीला पदार्थ पिलाया गया। शराब पार्टी करीब 9 बजे हुई, जबकि लोकल पुलिस को तड़के 3 बजे कॉल की गई। यह कॉल पीड़िता ने ही की। ऐसे में अंदाजा है कि करीब 6 घंटे मदहोश रहने के बाद जब उसे होश आया तो उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। यही नहीं, उसने हिम्मत दिखाते हुए सहेली शूटर समेत तीनों आरोपियों को होटल के कमरे में ही लॉक कर दिया। जिन्हें बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। सराय ख्वाजा पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज व रिकॉर्ड भी चेक किए हैं, जिसमें सामने आया है कि चारों एक कार में होटल में पहुंचे थे। अब जानिए…अभी तक पुलिस की जांच में क्या सामने आया डेढ़ साल पहले राजस्थान की शूटर से पहचान हुई
पुलिस के मुताबिक भिवानी की शूटर की राजस्थान निवासी शूटर ज्योति से लगभग डेढ़ साल पहले एक मैच के दौरान मुलाकात हुई। ज्योति राजस्थान के झूंझनू की रहने वाली है। दोनों ही पिछले कई सालों से शूटिंग में करियर बनाने की कोशिश में हैं। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। उसके बाद दोनों ने कई मैचों में एक साथ भाग भी लिया था। ज्योति ने बॉयफ्रेंड को शूटिंग रेंज बुलाया
16 दिसंबर को 5 बजे के करीब दिल्ली बार्डर स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में मैच खत्म होने के बाद ज्योति ने अपने बॉयफ्रेंड गौरव (23) को कॉल करके बुलाया। ज्योति का बॉयफ्रेंड गौरव कार लेकर पहुंचा। कार में उसका साथ दोस्त सतेंद्र (28) भी था। जिसके बाद दोनों पीड़िता और ज्योति को लेकर शूटिंग रेंज से निकल पड़े, लेकिन रास्ते में ही ज्योति ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पार्टी करने का प्लान बना दिया। शूटिंग रेंज से करीब 15 किलोमीटर दूर होटल में रुके
पार्टी करने के लिए चारों ने फरीदाबाद के सराय ख्वाजा इलाके स्थित होटल सेवा ग्रैंड में दो कमरे किराए पर लिए। यह होटल शूटिंग रेंज से करीब 15 किलोमीटर दूर पड़ता है। यहां से कुछ ही दूसरी पर दिल्ली की सीमा शुरू हो जाती है। पार्टी के बाद यहां से दिल्ली जाकर बस पकड़कर अपने-अपने घर जाने का प्लान बनाया गया था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार होटल के कमरे मे शराब पार्टी का आयोजन किया गया था। हांलाकि पुलिस ने शराब पार्टी को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया। दोनों अलग कमरे मे चले गए
पीड़िता नशे की हालात में थी, तो ज्योति और उसके बॉयफ्रेंड गौरव के साथ आए सतेंद्र को फिजीकल रिलेशन बनाने के लिए कहा गया। पीड़िता और सतेंद्र को कमरे में छोड़कर दोनों दूसरे कमरे में चले गए। जिसके बाद सतेंद्र ने नशे ही हालत में ही पीड़िता के साथ जबरदस्ती की। पुलिस सोर्स ने बताया कि 17 दिसंबर तड़के 3 बजे के करीब जब पीड़िता कुछ होश में आई तो उसने ज्योति व गौरव से मामले को लेकर बात की, लेकिन दोनों के बीच झगड़ा हो गया, इस दौरान गौरव ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की। पीड़िता ने तीनों को कमरे में बंद कर पुलिस बुलाई
पीड़िता ने तीनों को कमरे में बंद कर दिया और पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर दिया। पुलिस कंट्रोल रूम से स्थानीय पुलिस को मैसेज दिया गया । जिसके बाद सराय ख्वाजा थाना पुलिस कुछ ही देर में होटल पहुंच गई। पुलिस ने ज्योति, उसके बॉयफ्रेंड गौरव और सतेन्द्र को होटल से गिरफ्तार कर लिया। एक एथलीट-दूसरा दुकानदार
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रेप करने का आरोपी सतेंद्र (28) डिक्की रोड विकास नगर बहादुरगढ़ का रहने वाला है। सतेंद्र विकास नगर में रेडिमेड कपड़े की शॉप चलाता है। दूसरा आरोपी ज्योति का बॉयफ्रेंड गौरव एथलीट है। पिछले कई सालों से वह सोनीपत स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) में प्रैक्टिस करता है। दोनों पिछले लगभग 4 साल से एक दूसरे को जानते हैं। पुलिस सोर्स ने बताया कि दोनों युवक दिन में ही कार लेकर फरीदाबाद पहुंच गए थे । ज्योति और गौरव कई साल से एक दूसरे के संपर्क थे। दोनों की जान-पहचान सोशल मीडिया पर हुई थी। पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज ली
पुलिस ने आरोपी ज्योति, गौरव और सतेंद्र को 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया है। थाना इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि 17 दिसंबर की सुबह की पीड़िता का मेडिकल करा दिया गया था। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी भी कब्जे में लिए है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है ये प्रतियोगिता किसके द्वारा कराई गई थी।
हरियाणा में शूटर से रेप के पहले शराब पार्टी हुई:राजस्थान की शूटर ने बॉयफ्रेंड संग नशा दिया, साथी को छोड़ दूसरे कमरे में गए
