हरियाणा में मृत महिला के नाम चढ़ाए 90 वाहन:करनाल सहित 16 जिलों में कारें और ट्रक; मौत के 2 साल बाद खरीदी गाड़ी भी नाम हुई

Spread the love

हरियाणा के करनाल में एक मृत महिला के नाम पर 16 जिलों में 90 वाहन चढ़ा दिए गए। इसके चलते महिला के पति की बुढ़ापा पेंशन बंद हो गई। पति को जब इसका पता चला तो उसके होश उड़ गए। पति का कहना है कि उसके पास तो केवल एक बाइक और स्कूटी ही है, वह भी टूटी-फूटी। उसने पत्नी के नाम कभी एक भी वाहन नहीं खरीदा। सरकारी महकमे की गलती से उसकी पेंशन बंद हो गई है। जब वह समाज कल्याण विभाग पहुंचा तो उनकी पत्नी को करोड़पति भी बताया गया। कार और ट्रक तक उसके नाम पर चढ़ा दिए गए है। पीड़ित का कहना है कि उनकी पत्नी की करीब 6 साल पहले ही मौत हो चुकी है। पता नहीं अधिकारियों ने कैसे पत्नी के नाम इतनी संपत्ति दर्ज कर दी। अब वह दो महीने से विभागीय अफसरों के चक्कर काट रहा है, लेकिन कोई उसकी सुनवाई नहीं कर रहा है। अब सिलसिलेवार समझिए पूरा मामला… यहां डॉक्यूमेंट्स में देखिए महिला के नाम दर्ज वाहन… परिवार के पास टूटी फूटी हालत में एक बाइक-स्कूटी
रविंद्र का कहना है कि उनके पास केवल एक बाइक और एक एक्टिवा स्कूटी है, वह भी टूटी-फूटी हालत में हैं। इसके अलावा उनके नाम या पत्नी के नाम पर कोई वाहन नहीं है। उन्होंने बताया कि 2 महीने से संबंधित विभागों को लिखित शिकायतें दे रहे हैं। इसके अलावा सीएम विंडो में भी शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया। एडीसी बोले- मामले की जानकारी नहीं, चेक करवाएंगे
उधर, इस मामले को लेकर जब करनाल के एडीसी योगेश मेहता से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके सामने नहीं आया है। फिर भी अगर फैमली आईडी में कुछ गलत अपडेट हुआ है तो मैं चेक करवा लेता हूं। ——————- ये खबर भी पढ़ें… हरियाणा में फैमिली ID के चक्कर में फंसा मजदूर:कमाई ₹1.20 अरब दिखाई, अधिकारियों ने घटाकर ₹10 लाख की; इनकम सिर्फ ₹80 हजार
हरियाणा में फैमिली ID के खेल में महेंद्रगढ़ का एक मजदूर फंस गया। जिसमें CSC ने मजदूर की सालाना कमाई 1.20 अरब भर दी। इसके बाद सरकारी अधिकारियों ने बाकायदा डबल वैरिफिकेशन के बाद उसकी इनकम 10 लाख सालाना कर दी। उन्होंने मजदूर का पेशा तक नहीं देखा। (पूरी खबर पढ़ें)