हरिद्वार में अपर्णा यादव तलाक के सवालों पर भड़कीं:बोलीं- नहाते वक्त महिला का VIDEO बनाया, सिक्योरिटी वाले छाते से छिपाते रहे

Spread the love

यूपी के पूर्व CM मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव तलाक के सवालों पर भड़क उठीं। उन्होंने सिक्योरिटी वालों से पत्रकारों की तरफ इशारा करते हुए कहा- “इन तीनों की फोटो खींचिए”। फिर आरोप लगाते हुए कहा- “ये नहाते वक्त हमारी फोटो-वीडियो जबरदस्ती ले रहे हैं।” इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने छाते की आड़ में उनका मूवमेंट कराया। अपर्णा यादव शुक्रवार को हरिद्वार में थीं। उन्होंने यूपी सिंचाई विभाग के VIP घाट पर गंगा स्नान किया। पति प्रतीक यादव से तलाक की चर्चाओं के बीच अपर्णा पहली बार उत्तराखंड पहुंची हैं। गंगा स्नान के बाद वह कैमरों से बचती नजर आईं और मीडिया से बातचीत करने से इनकार कर दिया। अपर्णा यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। वह उत्तराखंड में उत्तरकाशी के गढ़बरसाली गांव की रहने वाली हैं। अपर्णा ने 2022 विधानसभा चुनाव से पहले अचानक सपा छोड़कर भाजपा जॉइन की थी। 2 फोटो देखिए… अब जानिए VIP घाट पर क्या-क्या हुआ? बसंत पंचमी पर अपर्णा यादव 7 लोगों की अपनी एक सुरक्षा टीम के साथ हरिद्वार पहुंची। हालांकि परिवार से कोई भी सदस्य उनके साथ नहीं था। शुक्रवार शाम 4 बजे वह यूपी के सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में पहुंचीं। बाद में वह 500 मीटर दूर स्थित वीआईपी घाट पर स्नान करने चली गईं। पत्रकारों को उनके मूवमेंट की जानकारी हुई तो भी पहुंच गए। पत्रकारों का दावा है कि जब तक वह पहुंचे, तब तक अपर्णा गंगा स्नान कर बाहर आ चुकीं थीं। उन्होंने जैसे ही तलाक से जुड़े सवाल पूछे तो वो काफी भड़क गईं। वो कैमरे से बचती दिखीं और कहा- उन्हें मीडिया से कोई बात नहीं करनी है। उन्होंने अपनी टीम को कुछ मीडिया कर्मियों की फोटो लेने को कहा और आरोप लगाया कि नहाते वक्त उनकी तस्वीरें जबरदस्ती ली जा रही हैं। इसके चलते वीआईपी घाट पर कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया, सुरक्षा एजेंसियां मौके पर सतर्क रहीं। भास्कर पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दे सकते हैं… अपर्णा ने कहा था- कुछ लोग रिश्तों को तोड़ने की साजिश रच रहे तलाक विवाद के चौथे दिन गुरुवार को अपर्णा यादव ने अपनी चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने एक न्यूज चैनल को दिए बयान में कहा- राजनीतिक और सामाजिक सक्रियता के कारण मुझे निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन किसी दबाव से डरने वाली नहीं हूं और पूरी तरह मजबूत हैं। साजिश करने वालों का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा। अपर्णा यादव ने कहा- मेरे और पति के बीच सब कुछ ठीक है। कुछ लोग सुनियोजित तरीके से रिश्तों में दरार डालने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ लोग नहीं चाहते कि पारिवारिक रिश्ते मजबूत रहें। जानबूझकर ऐसी परिस्थितियां बनाई जा रही हैं, जिससे मानसिक दबाव बढ़े और उन्हें सार्वजनिक जीवन से पीछे हटने पर मजबूर किया जा सके। यह सिर्फ पारिवारिक मामला नहीं है, बल्कि इसके पीछे राजनीतिक और सामाजिक दोनों तरह के कारण हैं। उन्होंने कहा- लगातार सक्रिय रहने और अपने मुद्दों पर मजबूती से खड़े होने की वजह से वे कुछ लोगों की आंखों की किरकिरी बन गई हैं। जब आप किसी के दबाव में नहीं आते, तो आपको बदनाम करने की कोशिश की जाती है। जो लोग इस पूरे विवाद के पीछे हैं, उनकी पहचान हो चुकी है। सही समय आने पर उन लोगों को सार्वजनिक रूप से सामने लाया जाएगा। अपर्णा यादव ने कहा कि मैं मानसिक रूप से मजबूत हूं। जो लोग सोच रहे हैं कि ऐसी अफवाहों से मुझे कमजोर किया जा सकता है, वे गलतफहमी में हैं। क्या है तलाक का पूरा मामला, विवाद कहां से शुरू हुआ सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव ने 19 जनवरी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपर्णा यादव से रिश्ते खत्म करने का ऐलान किया। उन्होंने 8 घंटे में दो पोस्ट किए। पहली पोस्ट में लिखा- मैं इस स्वार्थी औरत से जल्द से जल्द तलाक लेने जा रहा हूं। इसने मेरे पारिवारिक रिश्ते बर्बाद कर दिए। इसका एकमात्र लक्ष्य है मशहूर और प्रभावशाली बनना। इस समय मेरी मानसिक स्थिति बहुत खराब है। इसे कोई परवाह नहीं। इसे सिर्फ अपनी ही चिंता है। मैंने कभी ऐसी बुरी आत्मा नहीं देखी। मेरा दुर्भाग्य था कि मैंने इससे शादी की। दूसरी पोस्ट में लिखा- जिस इंसान ने मेरी मां, पिता और भाई से मेरा रिश्ता तोड़ दिया, उसके लिए सिर्फ शोहरत मायने रखती है। झूठ, स्वार्थ और दिखावे से भरी ऐसी सोच मैंने कभी नहीं देखी। यह सिर्फ दर्द नहीं, टूटे हुए भरोसे की कहानी है। प्रतीक के इंस्टाग्राम पोस्ट… अचानक तलाक की नौबत कैसे आई?
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, प्रतीक ने खुलेआम तलाक का ऐलान जरूर किया लेकिन, दोनों के रिश्तों में खटास 3 साल पहले यानी 2022 से आ गई थी, जब प्रतीक की मर्जी के खिलाफ अपर्णा ने अचानक भाजपा जॉइन कर ली थी। प्रतीक ने 5 फरवरी 2025 को भी अपर्णा के खिलाफ सोशल मीडिया पर 3 पोस्ट किए थे, लेकिन बाद में उसे डिलीट कर दिया। उन्होंने लिखा था- 2011 में शादी हुई थी, 2 बेटियां हैं
अपर्णा का परिवार मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला है। नाम अपर्णा बिष्ट था। शादी के बाद अपर्णा बिष्ट यादव रख लिया। अपर्णा के पिता जर्नलिस्ट थे, बाद में राज्य सूचना आयुक्त बने। जबकि मां अम्बी बिष्ट लखनऊ विकास प्राधिकरण में संपत्ति अधिकारी रहीं हैं। अब माता-पिता दोनों रिटायर हो चुके हैं। वहीं, प्रतीक मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के इकलौते बेटे हैं। साधना गुप्ता नर्स थीं। मुलायम सिंह ने सार्वजनिक तौर पर प्रतीक को अपना बेटा माना था। हालांकि, राजनीतिक उत्तराधिकारी अखिलेश यादव को बनाया। अखिलेश, मुलायम की पहली पत्नी मालती देवी के इकलौते बेटे हैं। टिकट नहीं मिला तो अपर्णा ने घर की पार्टी छोड़ दी ————–
ये खबर भी पढ़ें…. ‘अपर्णा यादव के साथ जो हुआ, वो ठीक नहीं’:ससुराल वाले बड़े लोग, वो मजबूती से खड़ी रहेगी; उत्तराखंड में गांव से रिपोर्ट हमें उनकी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, क्योंकि वह अब बहुत बड़े परिवार और बड़े शहर का हिस्सा हैं। एक भाई होने के नाते इतना जरूर कहूंगा कि बचपन से ही वह बहुत तेज-तर्रार रही हैं। अगर पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल चल भी रही है, तो हमें उम्मीद है कि वह मजबूती से खड़ी रहेंगी। वह फाइटर हैं। अपर्णा सिर्फ एक बहू नहीं, बल्कि इस गांव की बेटी भी हैं। भविष्य की एक बड़ी नेत्री हैं। (पढ़ें पूरी खबर)