हांसी में व्यापारी से मांगी ₹50 लाख की रंगदारी:2 युवकों ने फेंकी पर्ची, लिखा-1 दिन का टाइम; पुलिस कर्मी बोला-हर दुकान पर कुर्सी डाल ले क्या

Spread the love

हरियाणा के हांसी शहर के व्यस्त बाजार में स्थित छोटू स्वीट्स के संचालक से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई। बाइक सवार दो युवकों ने इस संबंध में एक पर्ची उनकी दुकान में फेंकी और फरार हो गए। दुकान संचालक हन्नी सपड़ा ने इस पर्ची को उठाया तो 50 लाख रुपए का इंतजाम करने की बात कही गई थी। दुकान मालिक के मुताबिक, पर्लिची में लिखा था- लाला, 50 लाख की फिरौती है, एक दिन का टाइम है, बाकी काम मेरा है”। पर्ची में बासु उर्फ अनुराग और हिमांशु नाम लिखे हुए बताए जा रहे हैं। इसके बाद दुकान संचालक ने तुरंत व्यापार संगठन के प्रधान और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। जिस रास्ते से बाइक सवार युवक फरार हुए है, वहां एरिया की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। उधर, वारदात के बाद व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए थे। एक व्यापारी ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी को कहा कि ऐसी घटना आपकी मौजूदगी में हुई है। आरोप है कि पुलिसवाले ने जवाब दिया कि हम क्या हर दुकान के आगे कुर्सी डाल कर बैठ जाएं। पुलिस कर्मी के इस व्यवहार से व्यापारियों में आक्रोश है। फिरौती मांगने की घटना को सिलसिलेवार ढंग से पढ़ें… गुंडों को गिरफ्तार करो, नहीं तो सड़कों पर उतरेगा व्यापारी
प्रवीण तायल ने आगे कहा कि मैं पुलिस प्रशासन से मांग करता हूं कि तुरंत उन गुंडों को गिरफ्तार करो, वरना ये हांसी का व्यापारी सड़कों पर उतरेगा, धरने भी लगाएगा और प्रदर्शन भी करेगा। इसके अलावा और जरूरत पड़ी तो हांसी बंद का आह्वान भी किया जाएगा। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। विधायक भयाणा के बेटे ने वारदात को दुर्भागयपूर्ण बताया
सूचना मिलते ही विधायक विनोद भयाणा के बेटे साहिल भयाणा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि हमारे शहर में यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। मैं सभी को विश्वास दिलाना चाहूंगा कि हमारी पुलिस मुस्तैद है। पुलिस कई दुकानों के कैमरे खंगाल चुकी है। मैं सभी व्यापारियों को आश्वस्त करता हूं कि वे बिल्कुल भी चिंता ना करें पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। —————————– ये खबर भी पढ़ें….
व्यापारी को ₹50 लाख फिरौती की पर्ची थमाई:जींद में दुकान पर फायरिंग की; लिखा- क्या हाल है लाला, अगली गोली छाती पर लगेगी हरियाणा के जींद में एक कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग कर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। नरवाना के अपोलो चौक पर स्थित SG फैशन पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक बदमाश आया और दुकान मालिक नरेश जैन के हाथ में एक पर्ची थमाई। इसके बाद शीशे पर गोली चला दी। वारदात को अंजाम देन के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। वारदात दुकान के भीतर और बाहर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। (पूरी खबर पढ़ें)