गुरुग्राम में थार ने दो बच्चों समेत बुजुर्ग को कुचला:भाई के घर से लौट रहे थे; कार छोड़ ड्राइवर फरार

Spread the love

गुरुग्राम जिले के पटौदी क्षेत्र के गांव खोड़ में देर रात एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने पैदल चल रहे तीन लोगों को कुचल दिया, जिससे दो बच्चों और एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाए और जांच शुरू कर दी है। तीनों 10 से 30 फीट दूर जा गिरे जानकारी के अनुसार गांव खोड़ के 53 वर्षीय सुभाष अपने नाती 8 वर्षीय जायद खान और 6 वर्षीय ईशांत के साथ रात करीब 11 बजे अपने भाई के घर से लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों 10 से 30 फीट दूर जा गिरे। गंभीर चोटों के कारण तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। कार छोड़कर ड्राइवर फरार हादसे के बाद ड्राइवर अपनी थार गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने सख्त कार्रवाई की मांग हादसे के बाद गांव खोड़ में गम का माहौल है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से परिजन सदमे में हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।