गुरुग्राम में तेज रफ्तार का शौक एक महिला की जान ले बैठा। गैरतपुर बास की रहने वाली 65 वर्षीय भतेरी की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि हादसे का आरोपी युवक तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने का आदी है और अपनी कार को 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने के वीडियो सोशल मीडिया पर डालता रहता है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक 5 जनवरी को भी इसी शौक के चलते व्यस्त सड़क पर तेज रफ्तार में अपनी स्विफ्ट कार चला रहा था। सीसीटीवी फुटेज में भी कार की रफ्तार काफी तेज दिखाई दे रही है। तेज गति के कारण वह गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका और सड़क किनारे खड़ी महिला भतेरी को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 10 फीट उछलकर बोनट पर गिरी हादसा 5 जनवरी को हुआ था। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की जोरदार टक्कर से महिला 10 फीट उछली और बोनट पर गिरी। इसके बाद 10 मीटर तक इसी तरह बोनट पर लटकी रही और फिर उसे कुचलती हुई कार नीम के पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया था। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली। वह गांव का ही रहने वाला समीर खान है, जो तेज रफ्तार कार चलाने का शौकीन है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है। इंस्टाग्राम पर मिले कई वीडियो जांच के दौरान आरोपी के इंस्टाग्राम अकाउंट से कई वीडियो मिले, जिनमें वह अपनी कार को हाईवे और शहर की सड़कों पर 150 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड पर दौड़ाते दिख रहा है। इन वीडियो में वह कार के डेशबोर्ड पर स्पीडोमीटर दिखाता है और बैकग्राउंड में तेज म्यूजिक चलता है। कुछ वीडियो में वह दोस्तों के साथ हंसते-मजाक करते हुए स्पीडिंग करता नजर आता है। ये वीडियो हजारों लाइक्स और कमेंट्स प्राप्त कर चुके हैं, जहां लोग उसकी ‘ड्राइविंग स्किल्स’ की तारीफ कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये वीडियो सबूत के तौर पर इस्तेमाल किए जाएंगे। आरोपी स्पीडिंग का आदी है और सोशल मीडिया पर दिखावा करने के लिए जान जोखिम में डालता था। यह हादसा उसकी लापरवाही का नतीजा है। विशेषज्ञों का मानना है कि रील्स ने स्पीडिंग को एक ट्रेंड बना दिया है, जो जानलेवा साबित हो रहा है। आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग पीड़िता के परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बेटे दिलीप का कहना है किमेरी मां सड़क किनारे खड़ी थी और एक बेखौफ युवक ने सिर्फ स्पीड दिखाने के लिए उसकी जिंदगी छीन ली। समीर खान पर लगाई दो धाराएं…
गुरुग्राम में रफ्तार के शौक ने ली महिला की जान:युवक तेज कार चलाने की बनाता रील्स, इंस्टाग्राम पर मिले 150 की स्पीड वाले वीडियो
