गुरुग्राम में नशे में धुत ड्राइवर ने राहगीरों को कुचला:होली की खरीदारी करने वालों पर चढ़ाई कार, 6 लोग घायल

Spread the love

गुरुग्राम जिले में मदनपुरी के ज्योति पार्क इलाके में एक नशे में धुत कार ड्राइवर ने होली की खरीदारी कर रहे आधा दर्जन से अधिक लोगों को टक्कर मार दी। यह घटना शाम को बलदेव नगर के पास स्थित सब्जी मंडी में हुई।यहां तेज रफ्तार ब्रेजा कार ड्राइवर रितेश लोगों को कुचलने के बाद मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की जांच कर रही पुलिस लोगों का आरोप है कि घटना के आधे घंटे बाद डायल 112 नंबर पर फोन किया गया था, लेकिन पुलिस देर से पहुंची। 112 नंबर का रिस्पांस टाइम 8 से 10 मिनट होने के बावजूद पुलिस आधे घंटे बाद पहुंची। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों को पहुंचाया अस्पताल प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस के आने से पहले ही घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि अधिकतर लोगों को फर्स्ट एड के बाद घर भेज दिया, जबकि दो लोगों को काफी चोट आई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ड्राइवर की धुनाई कर पुलिस को सौंपा इस संबंध में घायल बिहार के गुलडीया के रहने वाले सुली की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को दिए बयान में सुली ने बताया कि वह गली नंबर 14 नियर हनुमान मंदिर ज्योति पार्क में किराए पर रहता है। वह सदर बाजार में एक दुकान पर काम करता है। सोमवार रात को करीब 8.45 बजे दुकान से पैदल घर ज्योति पार्क आ रहा था। जब वह ज्योति पार्क गुरुग्राम मंडी के पास पहुंचा, तो एक गाडी वाले ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसे काफी चोट लगी है। इसके बाद उस गाडी वाले को पब्लिक ने पकड़ लिया था और उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। उसे जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका भतीजा विशाल देखरेख कर रहा है।