साइबर सिटी गुरुग्राम में रफ्तार और नशे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अलसुबह तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोट आई हैं और उसका पैर टूट गया है। घायल ने हिम्मत दिखाते हुए कार को रुकवा लिया। इससे पता चला कि ड्राइवर नशे में धुत है। घायल आशीष ने उसका वीडियो बना लिया और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आशीष को अस्पताल पहुंचाया। आशीष ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 6 बजे के आसपास यह हादसा हुआ। कार चालक शराब के नशे में था और अत्यधिक तेज गति से वाहन चला रहा था, जिसके कारण बाइक को जोरदार टक्कर लगी। तेज रफ्तार के चालान कट चुके वह गुरुग्राम पुलिस से मदद की उम्मीद कर रहे हैं और चालक के खिलाफ एफआईआर की जाए। आशीष के अनुसार यह गाड़ी पहले से ही विवादास्पद रही है। इस गाड़ी पर पहले से ही तीन चालान कट चुके हैं, जो सभी ओवर स्पीडिंग से संबंधित हैं। शराब पीकर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना जानलेवा साबित हो सकता था। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग आशीष ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती साझा करते हुए पुलिस से त्वरित जांच और चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की सोशल मीडिया टीम ने पीड़ित को सलाह दी है कि वह संबंधित थाने में जाकर अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाएं।
गुरुग्राम में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर:घायल ने हिम्मत दिखा कर पकड़ा तो नशे में मिला ड्राइवर; पांव टूटा
