गाजियाबाद में प्रेग्नेंट पत्नी ने पति की हत्या करवा दी। पत्नी हिंदू और उसका शौहर मुस्लिम था। महिला ने धर्म बदलकर 2022 में शादी की थी। दोनों की यह दूसरी शादी थी। एक केस में पति जेल गया तो महिला का उसके दोस्त से अफेयर हो गया। जेल से पति छूटा तो उसे इसकी जानकारी हो गई थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। पहले उसने नशे की गोलियां खिलाकर पति को मारना चाहा, लेकिन हिम्मत नहीं जुटाई। फिर उसने अपने प्रेमी से पति की हत्या कराई। मंगलवार को तीन हमलावरों ने युवक को घेर लिया। उसे मुंह में पिस्टल की नाल डाली, फिर ट्रिगर दबा दिया था। पुलिस ने गुरुवार को इस हत्याकांड का खुलासा किया। आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला 6 महीने की गर्भवती है। पहले पढ़िए क्या था मामला डासना थाना क्षेत्र के मोहल्ला बड़ा बाजार में रहने वाला आसिफ (34) निर्माणाधीन मकानों के लेंटर का जाल बांधने का काम करता था। मंगलवार शाम करीब 8 बजे वह स्कूटी से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में मयूर विहार स्थित सिकरोडा रेलवे फाटक के पास 3 युवकों ने आसिफ को रोक लिया। युवकों से आसिफ का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी बीच दो हमलावरों ने उसे पकड़ लिया। तभी एक युवक ने उसके मुंह में पिस्टल की नाल डालकर गोली चला दी। गोली आर-पार निकल गई। गोली लगते ही आसिफ स्कूटी से लड़खड़ाकर गिर गया। इसके बाद हमलावरों ने आसिफ को 2 और गोलियां मारीं। एक गोली आसिफ के कनपटी पर और दूसरी मुंह के बीच जा धंसी। गोलियों की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। इस पर तीनों हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए पैदल ही भाग गए थे। हमलावरों का भागते हुए एक CCTV भी सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस आसिफ को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। 6 महीने की प्रेग्नेंट है आशी मृतक आसिफ के भाई भूरे उर्फ अनवर ने रिहान पुत्र इलियास, बिलाल पुत्र कय्यूम, फरमान पुत्र इलियास निवासी डासना थाना वेव सिटी, गाजियाबाद और 2 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आज हत्या का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी आशी उर्फ प्राची सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आसिफ की पत्नी प्राची उर्फ आशी पहले हिंदू थी। जिसने 2022 में धर्म परिवर्तन कर आसिफ से निकाह किया था। उसने अपने पहले पति दीपक निवासी हापुड़ को बिना तलाक दिए ही छोड़ दिया था। अब पढ़िए आरोपी का कबूलनामा मुख्य आरोपी रिहान ने बताया- मैं चिकन की दुकान पुरानी पैठ में चलाता हूं। आसिफ उर्फ गुल्लू को पिछले करीब 3 साल से जानता था, जब वह मेरे मोहल्ले में ही रहता था, तब से मेरी जान पहचान थी। आसिफ पर पूर्व के कई मुकदमे थे। मार्च 2024 में आसिफ मुकदमे में जेल चला गया था, उस दौरान मेरी जान-पहचान और बातचीत आसिफ की पत्नी आशी से हो गई। मेरा उसके घर आना जाना हो गया और हम दोनों एक साथ रहने का प्लान बनाने लगे। इसी दौरान अप्रैल 2025 को आसिफ की जमानत होकर वह जेल से बाहर आ गया था। हम लोगों के मिलने जुलने में परेशानी होने लगी। चोरी से प्रेमी से मिलती थी प्राची रिहान ने बताया- आसिफ घर पर नहीं होता तो मैं आशी उर्फ प्राची से मिलने घर पर चला जाता था। इसकी जानकारी आसिफ को थी, वह आशी को और परेशान करने लगा था, आशी ने चोरी छिपे इसकी जानकारी मुझे दी और कहा- अगर हमे साथ रहना है। तो इसे बीच से निपटाना पड़ेगा। इसके लिए मैंने करीब एक महीने पहले आशी को नशीली गोलियां भी दी थी कि अपने पति आसिफ को खिला देना तो यह मर जाएगा। किसी कारण वह नहीं खिला पाई। इसकी जानकारी भी आसिफ को लग गई। उसके बाद आसिफ को हटाने का और कोई तरीका नहीं सूझ रहा था। आज से करीब 25 दिन पहले मैंने अपने साथी बिलाल, जीशान, उवैश, फरमान के साथ मिलकर योजना बनाई। उनसे कहा- आसिफ ने मुझे और आशी को काफी परेशान कर दिया है। पत्नी ने प्रेमी के साथ की प्लानिंग
रिहान ने कहा, हम लोगों ने आसिफ की हत्या का प्लान बनाया। मुझे पता था कि शाम को काम करके वह घर जाता है। मयूर विहार स्थित सिकरोडा रेलवे फाटक के पास आसिफ को मारने का प्लान बनाया। 7 अक्टूबर की रात 8 बजे आसिफ घर जा रहा था। इसी दौरान हम लोगों ने उसको रोककर गोली मारकर हत्या कर दी। सहायक पुलिस आयुक्त लिपि नागायच ने बताया- आसिफ के भाई ने बिलाल, फरमान व रिहान एवं अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आसिफ को मादक पदार्थों की तस्करी में स्वाट टीम ने जेल भेजा था। वह कुछ महीने पहले ही जेल से छूट कर आया था। पुलिस ने मरने वाले आसिफ की पत्नी प्राची उर्फ आशी व चार अन्य को गिरफ्तार किया है। —————– ये खबर भी पढ़ें… गाजियाबाद में युवक के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली:सिर के आर-पार हुई, मर्डर कर पैदल भागे 3 हमलावर; दो शादियां की थीं गाजियाबाद में 3 हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने उसके मुंह में पिस्टल की नाल डाली, फिर ट्रिगर दबा दिया। गोली सिर के आर-पार हो गई। इसके बाद युवक जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावरों ने उसे 2 गोलियां और मारीं। पढ़ें पूरी खबर…
गाजियाबाद में प्रेग्नेंट पत्नी ने पति की हत्या करवाई:हिंदू से मुस्लिम बनकर लव मैरिज की थी; प्रेमी ने मुंह में तमंचा ठूंसकर गोली मार दी थी
