फतेहपुर में अखिलेश की सुरक्षा में चूक, DSP पर भड़के:बोले- हमें धक्के खाना पड़ा; कप्तान से पूछो कितने में हथेली गर्म होगी

Spread the love

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को फतेहपुर पहुंचे। यहां अखिलेश अपनी सुरक्षा में चूक पर DSP सिटी प्रमोद शुक्ला पर भड़क उठे। पूछा- बताओ कितने पुलिस कर्मी तैनात किया था। हमारी सुरक्षा व्यवस्था में कहीं भी पर्याप्त पुलिस बल नहीं था। हम धक्का खाते रहे। अखिलेश ने कहा, फतेहपुर में बहुत FIR होती है। हथेली गर्म, पुलिस नरम। क्या हमें भी हथेली गरम करनी पड़ेगी। कप्तान से पूछ लो कितने में हथेली गर्म होगी। 10 साल से भाजपा हमें फ्री कोचिंग करा रही है। मोहम्मद आजम खान व इरफान सोलंकी पर मुस्लिम से ही मुकदमा दर्ज कराया। उन्हें जेल भेजा। दीपक यादव पर यादव से मुकदमा दर्ज कराया। हम फतेहपुर के सबसे राजघराने के सदस्य के परिवार से मिलने जा रहे हैं और जब हमारी सरकार बनेगी तो जयराज मान सिंह हत्याकांड की जांच होगी और छोटे अधिकारी नहीं, बड़े अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी। इससे पहले पूर्व सीएम ने डोनाल्ड ट्रंप के हालिया दावे और अमेरिका से ट्रेड डील पर तंज कसा। उन्होंने कहा, जब 11 हवाई जहाज गिरे हैं, डील के बाद इनके मुंह पर सील लग गई। डील से ढील दी गई है। अब जानवरों और मुर्गी के दाने भी अमेरिका से आएंगे। अखिलेश यादव ने शंकराचार्य बनाम सरकार विवाद पर कहा, डिप्टी सीएम कोई संवैधानिक पद नहीं है। बस खुश करने के लिए मिठाई दे दी गई है। दोनों डिप्टी सीएम मिलकर भी शंकराचार्य का सम्मान नहीं बचा सकते। मायावती के अकेले चुनाव लड़ने के ऐलान पर सपा प्रमुख ने कहा कि हम लोगों ने तो बहुजन समाज से गठबंधन किया है। जितने भी शोषित, वंचित और जिनके साथ दुर्व्यवहार हो रहा है, उनके साथ हमने गठबंधन किया है। अखिलेश ने सीएम के जापान दौरे पर तंज कसते हुए कहा- हमारे सीएम जानते ही नहीं क्योटो क्या है? कम से कम वहां जाएंगे क्योटो देखेंगे। अखिलेश यादव ने यह भी कहा, हम बटुकों को पूजते हैं, उनका अपमान हुआ: माघ मेले में जो घटना हुई, वह निंदनीय है। यह नहीं होना चाहिए था। हम लोग जो बटुकों और ब्राह्मणों को पूजते हैं। उनका अपमान हुआ है। जो (ब्रजेश पाठक) शंकराचार्य के पक्ष में बोल रहे हैं, वह आखिर हैं क्या? डिप्टी सीएम कोई संवैधानिक पद नहीं है। बस खुश करने के लिए मिठाई दे दी गई है। एक स्टूल वाले और एक ये डिप्टी सीएम। ये दोनों शंकराचार्य को न्याय नहीं दिला सकते। सम्मान नहीं बचा सकते। उसी सदन में बगल में बैठते हैं। सीएम से सवाल पूछना चाहिए। गोरखपुर में गोरख धंधा चल रहा: गोरखपुर जहां गोरखधंधा चल रहा है। वहां एम्स है, इसके बाद भी 19 लोगों की आंख चली गई। लेकिन सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। 14 साल की एक लड़की के साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठते हैं।
किसी चापलूस को जापान घूमना था: किसी चापलूस को जापान घूमना था, इसलिए उसने राय दी कि वहां वनस्पति बहुत अच्छी है। कहीं उसी की वजह से तो जापान नहीं जा रहे हैं। और फिर आखिरी वक्त में जा रहे हैं। जब बजट पास हो गया तो किस पॉलिसी के तहत इन्वेस्टमेंट लेने जा रहे हैं। बीजेपी डेवलपमेंट विरोधी हैं हमारे सीएम जानते ही नहीं क्योटो क्या है? कम से कम वहां जाएंगे क्योटो देखेंगे। क्योटो में कैसे विरासत को संरक्षित करते हैं ये देखें। अब बकरी का चारा अमेरिका से आएगा: हम लोग जो अंडा खा रहे हैं उसकी मुर्गी का दाना अमेरिका से आएगा, बकरी का चारा अमेरिका से आएगा। इतना ही नहीं अमेरिका ने मोदी जी की बात सुन ली। वह मिलेट्स (मोटा अनाज) खाने के लिए जनता से अपील करते थे। इसलिए अब मक्का बाजरा और जौ भी अमेरिका से आएगा। सोयाबीन और सरसों का तेल अमेरिका से खरीदा जाएगा। उस तेल में किसी तरह की महक नहीं होगी, जिससे यह नहीं पता चल पाएगा कि वह किस चीज का तेल है। भारत के कई लोग एपस्टिन फाइल्स से घबराए: हमारे भारत के तमाम लोग इसलिए घबराए हुए हैं कि अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति का अपहरण कर लिया। एपस्टिन फाइल तो आज आई है। कभी व्हाटसएप फाइल आ गई तो, फेसबुक फाइल आ गई तो। इंस्टाग्राम फाइल आ गई तो। सोचिए क्या होने जा रहा है देश का इसलिए जनता इन धोखा देने वालों को 2027 में हटाए। भाजपा के लोग जमीनों पर कब्जा कर रहे
फतेहपुर पहुंचे अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते हुए अपनी गाड़ी गेट पर रुकवाई। उन्होंने हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग बाबा साहेब के संविधान को कमजोर करने की कोशिश करते रहते हैं। अगर लोगों की आय बढ़ेगी और उनके हाथ में पैसा आएगा तो देश में खुशहाली आएगी। भाजपा के लोग जमीनों पर कब्जा करने में लगे हैं और पार्टी के नेता आपस में ही आरोप लगाते रहते हैं।
———- ये खबर भी पढ़िए… ‘इकलौते बेटे को बर्थ-डे मनाने भेजा…वो कफन में लिपटकर लौटा’:झांसी में मां बोली- पहली बार पार्टी करने भेजा, वो छोड़कर चला गया “मेरा बेटा 16 साल का हो गया था। वह हर बार घर में ही बर्थडे पार्टी करता था, लेकिन पहली बार मैंने उसे पार्टी के लिए घर के बाहर अकेले जाने दिया। क्या पता था कि मैं उसे आखिरी बार देख रही हूं। जब बेटा घर लौटा, तो कफन में लिपटा हुआ था। वह हम लोगों को हमेशा के लिए छोड़कर चला गया।” यह कहना है अपने इकलौते बेटे निवेश को खोने वाली मां नीतू सक्सेना का। पढ़िए पूरी खबर…