फतेहाबाद में युवक ने फंदा लगाकर दी जान:परिजनों ने नीचे उतारा शव, अविवाहित था; पुलिस बोलीं- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

Spread the love

फतेहाबाद जिले के भूना क्षेत्र के गांव भट्‌टू में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। मृतक की पहचान गांव भट्टू के टिंकू के रूप में हुई है। हालांकि, युवक की मौत को लेकर अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं। कोई फांसी लगाने की बात कह रहा है, तो कोई हत्या की आशंका जता रहे हैं। युवक की मौत बुधवार देर रात को हुई है। भूना थाना प्रभारी ओमप्रकाश का कहना है कि युवक ने घर में ही रात को फंदा लगाया है, परिजनों ने नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। असली कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ही पता चलेगा। तीन भाईयों में सबसे छोटा था जानकारी के अनुसार, गांव भट्‌टू के कृष्ण कुमार भूना के प्राइवेट स्कूल में वैन ड्राइवर हैं, उनके तीन बेटे हैं। इनमें टिंकू (19) सबसे छोटा था। सोमवार रात को वह फंदे पर लटका मिला। सुबह परिजनों ने उसको फंदे पर लटका देखा। इसके बाद नीचे उतार कर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। भूना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। टिंकू अविवाहित था, उसने सुसाइड क्यों किया है, इस बारे में परिजन भी कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। लोगों से पूछताछ करने में जुटी पुलिस पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।