फरीदाबाद जिले के थाना सदर बल्लभगढ़ क्षेत्र अंतर्गत आईएमटी चौकी के पास गांव मुझेडी से जुड़ा एक आपसी रंजिश का मामला सामने आया है। जहां आईएमटी गेट के नजदीक स्थित इंग्लिश वाइन शॉप पर शुरू हुआ विवाद देर रात एक युवक के घर तक पहुंच गया, जहां आरोपियों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बता दे कि गांव मुझेडी के रहने वाले दो पक्षों के बीच वर्ष 2014 में डीजे के काम को लेकर आपसी रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के चलते 13 जनवरी को शाम 7:30 बजे आईएमटी इंग्लिश वाइन शॉप पर शराब पीने के दौरान रोहित और गौरव के बीच पुरानी बात को लेकर कहासुनी हो गई। शराब पीने के दौरान बहस बता दे कि उस समय मामला शांत हो गया। इसके बाद बुधवार रात 8 बजे दोनों युवक एक बार फिर उसी इंग्लिश वाइन शॉप पर शराब पीने पहुंचे, जहां दोबारा बहस हुई। बहस के बाद दोनों शांत होकर अपने-अपने घर चले गए, लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ, कुछ समय बाद गौरव अपने साथी संजय के साथ दोबारा रोहित के घर पहुंचा। घर पर की फायरिंग उस समय रोहित अपने घर पर अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान गौरव ने रोहित को गली में चिल्लाते हुए उसके घर पहुंचा और गाली गलौज करते हुए चार राउंड हवाई फायरिंग कर दी। वहीं धमकी देते हुए दोनों वहां से फरार हो गए। हवाई फायरिंग के दौरान रोहित अपने परिवार वालों के साथ घर के अंदर चला गया। गोली के खोल बरामद जिसके बाद पुलिस को रोहित ने सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से दो खाली कारतूस के खोल बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार इस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ है। घटनास्थल पर CIA और बीपीटीपी थाना पुलिस की टीम भी पहुंची और हालात का जायजा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस गोली के खोल बरामद कर जांच में जुट गईं है।
फरीदाबाद में पुरानी रंजिश में युवक के घर पर फायरिंग:गोली के खोल बरामद, डीजे के काम को लेकर चल रहे विवाद में वारदात
